scriptयूपी में 26 और 27 दिसंबर को Orange Alert, होगी कोहरे की बारिश; ठंड से कटकटाएंगे दांत | Orange Alert in UP on 26 and 27 December there will be fog and rain | Patrika News
मेरठ

यूपी में 26 और 27 दिसंबर को Orange Alert, होगी कोहरे की बारिश; ठंड से कटकटाएंगे दांत

यूपी में शाम होते ही कोहरे का कहर शुरू हो जाता है। रात दस बजे तक कोहरे से शहर और देहात ढक जाता है। सबसे अधिक तराई वाला इलाका प्रभावित होता है।

मेरठDec 26, 2023 / 06:14 pm

Upendra Singh

rain_2.jpg
पश्चिमी यूपी ज्यादा कोहरे से प्रभावित रहा। 31 दिसंबर तक मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने 26 और 27 दिसंबर को Orange Alert जारी किया है, जबकि 28 से 30 दिसंबर तक yellow Alert रहेगा। 31 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं। कोहरा और शीतलहर जारी रहेगा। मंगलवार सुबह कोहरा अ‌धिक रहा। सबसे अधिक तराई वाले क्षेत्र में कोहरा रहता है। दृश्यता 10 से 15 मीटर रहने से हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहनों रफ्तार थम गई
कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार ‌थम गई। वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर जलाकर चलना पड़ा। पश्चिमी यूपी खासकर मेरठ, गाजियाबाद, शामली, अमरोहा और संभल में कोहरे ने अधिक परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर तक सुबह और शाम कोहरा रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दानिश के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। दृश्यता पांच से दसा मीटर तक रहेगी। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर दिखेगा। ठंड और गलन तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि बारिश के आसार बहुत कम हैं।
rttttttt.jpg
न्यूनतम और अधिकतम तापमान
आगरा में न्यूनतम तापमान 9.7 सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस है। इसी तरह अलीगढ़ में 11.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 23 डिग्री सेल्सियस अधिकतम, बलिया में 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम, बिजनौर में 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम, 25.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम, अयोध्या में 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम, 24.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम, गाज़ियाबाद में 11.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम, 22.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम, गोरखपुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम, 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम, प्रयागराज में 12.6डिग्री सेल्सियस न्यूनतम, 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और लखनऊ में 11.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान है।

Hindi News/ Meerut / यूपी में 26 और 27 दिसंबर को Orange Alert, होगी कोहरे की बारिश; ठंड से कटकटाएंगे दांत

ट्रेंडिंग वीडियो