घटना मंगलवार सुबह की है। रामराज निवासी कोमल पत्नी रवि कुमार का आपस में किसी बात काे लेकर विवाद हाे गया। विवाद के बाद पत्नी घर से निकल गई और आत्महत्या करने के उद्देश्य से मवाना थाना क्षेत्र में कुण्डी कमालपुर के पास नहर में कूद गयी। उसी क्षेत्र में यूपी डाॅयल-112 की पीआरवी 0549 गश्त करते हुए आ रही थी। पीआरवी 0549 मे तैनात हैडकांस्टेबल कन्हैया लाल और कास्टेबल बचन सिंह ने महिला को कूदते हुए देखा तो उन्होंने भी पीआरवी की स्पीड बढ़ा दी और तुरंत मौके पर पहुंचकर गंगनगर में छलांग लगा कर महिला काे बचा लिया।
दोनों पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कोमल को बचा लिया। पुलिसकर्मियों की बदौलत और उनके साहस व हिम्मत से एक महिला की जान बच गई। एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को 2500-2500 रुपये के नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने की घोषणा की है। महिला के परिजनाें ने भी पुलिसकर्मियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस घटना के बाद से उनके मन में पुलिस का सम्मान और बढ़ गया है।