scriptWeather Alert: पांच दिन तक बारिश का अलर्ट, 30 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं | Rain alert for five days in NCR including Meerut | Patrika News
मेरठ

Weather Alert: पांच दिन तक बारिश का अलर्ट, 30 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

वातावरण में बने पश्चिम विक्षोभ से मौसम बदल रहा है। आज मौसम में गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने पांच दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मेरठApr 26, 2023 / 08:29 am

Kamta Tripathi

weather update imd alert forecast heatwave up weaher change lucknow kanpur varanasi ka mausam
आने वाले पांच दिन तक 30 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश से मेरठ सहित एनसीआर का मौसम खुशगवार होगा। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष के मुताबिक वातावरण में बने पश्चिम विक्षोभ से मौसम में बदलाव आ रहा है।
जिससे गर्मी कुछ कम हुई है। मेरठ का आज बुधवार सुबह तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री था।

उन्होंने बताया कि कल यानी गुरुवार से अगले पांच दिन तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी होगी। उन्होंने बताया कि इन दिनों में तापमान सामान्य से कम रहेगा।

यह भी पढ़ें

प्रतिष्ठित मैरिज हॉल के लेडिज टॉयलेट में हिडन कैमरा, महिला के कपड़े बदलते समय खुला भेद

ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल के आखिरी दिनों में लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी। आज बुधवार से उत्तर पश्चिम क्षेत्र में फिर से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 28 से उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
इससे यूपी के पश्चिम जिलों में तापमान गिरेगा और गर्मी से निजात मिलेगी। मेरठ मंडल के सभी 6 जिलों और सहारनपुर मंडल के 3 जिलों में मौसम में बदलाव का असर पड़ेगा।

आज बुधवार को एनसीआर के जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। कल बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तापमान 35—36 डिग्री के आसपास रहेगा। जबकि 30 अप्रैल को तापमान इससे कम होगा।

Home / Meerut / Weather Alert: पांच दिन तक बारिश का अलर्ट, 30 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो