scriptप्रतिष्ठित मैरिज हॉल के लेडिज टॉयलेट में हिडन कैमरा, महिला के कपड़े बदलते समय खुला भेद | Hidden camera in ladies toilet of prestigious marriage hall of Meerut | Patrika News
मेरठ

प्रतिष्ठित मैरिज हॉल के लेडिज टॉयलेट में हिडन कैमरा, महिला के कपड़े बदलते समय खुला भेद

मेरठ के एक प्रतिष्ठित मैरिज हॉल के लेडिज टॉयलेट में हिडन कैमरा लगा हुआ था। इसका भेद खुला तो हड़कंप मच गया।

मेरठApr 25, 2023 / 06:27 pm

Kamta Tripathi

a2510_1.jpg
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित मैरिज हॉल में शर्मसार वाला मामला सामने आया। मैरिज हॉल के लेडिज टॉयलेट में हिडन कैमरे मिलने से हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें

Nikay Chunav 2023: मेरठ में भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशियों ने ठोकी ताल, बागियों ने भी भरा पर्चा

घटना शनिवार रात की है। मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास पर सेलिब्रेशन वैली होटल व मैरिज हॉल है। शनिवार की रात एक शादी समारोह था। जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद थे। आरोप है कि मैरिज हॉल के लेडिज टॉयलेट और कमरों में हिडन कैमरा लगे हुए थे।

दरअसल इसका खुलासा तब हुआ जब एक महिला अपने कपड़े बदलने के लिए बाथरूम में गई। वहां जाकर उनकी नजर ऊपर लगे कैमरे पर पड़ी।

इसकी जानकारी मिलते ही वह भागते हुए कमरे से बाहर आई और दूसरी महिलाओं को जानकारी दी। इसके बाद महिलाओं ने होटल मैनेजर और स्टाफ पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
महिलाओं का आरोप है कि यहां पर कैमरे छुपाकर कपड़े बदलती महिलाओं के न्यूड फोटो और वीडियो बनाते हैं। पुलिस ने मैनेजर को हिरासत में लेकर उसको थाने भेज दिया। मालिक ने खुद को शहर से बाहर बताया है। इस पूरे मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
आरोप है कि महिला शौचालय में हिडन कैमरे लगाए गए हैं जिनके माध्यम से महिलाओं की वीडियो बनाई जा रही है। होटल के कमरे की दीवारों पर कैमरे फिट हैं और आयोजन में आई महिलाओं के वीडियो और फोटो निकाले जाते हैं।
यह करतूत यहां तक सीमित नहीं रहती। इसके बाद महिलाओं को उनके न्यूड वीडियो और फोटो से ब्लैकमेल किया जाता है। मेरठ पुलिस ने महिलाओं की शिकायत के आधार पर मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Home / Meerut / प्रतिष्ठित मैरिज हॉल के लेडिज टॉयलेट में हिडन कैमरा, महिला के कपड़े बदलते समय खुला भेद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो