
India general Elections 2024: मध्यप्रदेश में चौथे चरण का मतदान सोमवार सुबह शुरू हुआ। बारिश और आंधी के कारण कई स्थानों पर धीमी शुरुआत हुई, दोपहर में तेज गर्मी का भी असर रहा, लेकिन धीरे-धीरे वोटिंग ने रफ्तार पकड़ी और शाम तक कतारें बढ़ने लगीं। चौथे और अंतिम चरण के मतदान में मालवा और निमाड़ की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर कतारें लग गई थीं। इधर, कई जिलों से बारिश और आंधी की खबरें भी आती रही, इसका असर मतदान पर पड़ा। कई मतदान केंद्रों के बाहर के टेंट उखड़ गए थे।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव (mp loksabha election 2024 ) के चौथे चरण में मालवा-निमाड़ की 8 सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में वोटिंग जारी है। मैदान में डटे 74 प्रत्याशियों का फैसला 1 करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता कर रहे हैं। 18007 बूथ पर वोटिंग के साथ ही प्रदेश में चुनावी महापर्व का समापन भी होगा।
Live Updates
MP में शाम 6 बजे तक 71.72% मतदान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने शाम को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि चौथे चरण में 8 संसदीय क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक 71.72% मतदान हुआ है, देवास में 74.86%, उज्जैन 73.03%, मंदसौर 74.50%, रतलाम 72.86%, धार 71.50%, इंदौर 60.53%, खरगोन 75.79%,खंडवा 70.72% मतदान हुआ है, यह मतदान के अनंतिम आंकड़े हैं। जबकि
विधानसभावार सबसे ज्यादा वोटिंग सैलाना में 84.51%, रतलाम ग्रामीण में 80.61%, पानसेमल में 78.49%, घट्टिया में 77.93% और मल्हारगढ़ में 77.76% में हुई है। यह मतदान का प्रतिशत अभी और बढ़ने वाला है।
5.45 pm
शाम 5 बजे तक एमपी में 68.01 प्रतिशत वोटिंग
देवास में 71.53
धार 67.55
इंदौर में 56.53
खंडवा 68.21
खरगोन 70.80
मंदसौर 71.76
रतलाम 70.61
उज्जैन 70.44
03.46 PM
मध्य प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर दोपहर 03 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत सामने आ गया है। अबतक सभी सीटों पर कुल 59.63 फीसदी मतदान हो चुका है। इसमें 3 बजे तक सबसे ज्यादा खरगोन सीट पर 63.84 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि इंदौर सीट पर सबसे कम 48.04 फीसदी मतदान हुआ है। लिस्ट वाइज देखें 8 लोकसभा सीटों पर कहां कितना मतदान हुआ।
01.55 PM
दोपहर 01 बजे तक 48.52% मतदान
मध्य प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर दोपहर 01 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत सामने आ गया है। बता दें कि, अबतक सभी सीटों पर कुल 48.52 मतदान हो चुका है। इसमें सबसे ज्यादा देवास सीट पर 52.11 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि इंदौर सीट पर सबसे कम 38.60 फीसदी मतदान हुआ है। लिस्ट वाइज देखें 8 लोकसभा सीटों पर कहां कितना मतदान हुआ।
12.10 PM
मध्यप्रदेश में 11 बजे तक 32.38 फीसदी मतदान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि सुबह 11:00 तक प्रदेश में 32.38 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग रतलाम लोकसभा की सैलाना विधानसभा में और सबसे कम इंदौर 3 में हुई है। उज्जैन में एक पीठासीन अधिकारी को हटाया गया है उन पर पार्टी विशेष के पक्ष में नारे लगाने के आरोप लगाए गए थे।
देवास में 25.83
धार में 32.62
इंदौर में 25.01
खंडवा में 31.87
खरगोन में 33.52
मंदसौर में 34.12
रतलाम में 34.04
देवास लोकसभा में सुबह 11 बजे तक 35.83 प्रतिशत मतदान
आगर- 37.66%
आष्टा - 37.68%
कालापीपल-37.13%
शाजापुर- 38.59%
शुजालपुर- 37.13%
देवास- 29.24%
सोनकच्छ- 34.45%
हाटपीपल्या- 34.29%
11.40 AM
नेपा नगर में 32.15 फीसदी मतदान।
बुरहानपुर में 27.56 मतदान।
11.38 AM
रतलाम जिले में सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक 4 घंटे में 36% हुआ मतदान।
31% रतलाम शहर
40.13% सैलाना
39% रतलाम ग्रामीण
36% आलोट
36% कुल मतदान
10.30 AM
इंदौर जिले में 9 तक हुआ 11.18 प्रतिशत मतदान
देपालपुर विधानसभा में 14.68 प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में 10.42 प्रतिशत
क्षेत्र क्रमांक 2 में 10 प्रतिशत
क्षेत्र क्रमांक 3 में सबसे कम 8.57 प्रतिशत मतदान
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में 10.23 प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में 10.5 प्रतिशत
विधानसभा राऊ में 12.58 प्रतिशत मतदान
महू विधानसभा जो संसदीय क्षेत्र धार में सम्मिलित है में 2 घंटे में 12.5 प्रतिशत
10.00 AM
देवास में 16.79 प्रतिशत
धार में 15.61 प्रतिशत
इंदौर में 11.48 प्रतिशत
खंडवा में 14.68 प्रतिशत
खरगोन में 15.35 प्रतिशत
मंदसौर में 16.61 प्रतिशत
रतलाम में 13.73 प्रतिशत
9.40 AM
देवास लोकसभा में सुबह 9 बजे तक 16.79 प्रतिशत मतदान
आगर- 18.56%
आष्टा - 17.01%
कालापीपल-16.58%
शाजापुर- 18.95%
शुजालपुर- 17.31%
देवास- 13.17%
सोनकच्छ- 16.72%
हाटपीपल्या- 16.79%
9.39 AM
शाजापुर में 16.5 प्रतिश मतदान
प्रातः 7 से 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 16.5%
शाजापुर : - 16%
शुजालपुर :- 17%
कालापीपल :- 16%
9.40 AM
खरगोन में बदला मौसम, टेंट उखड़ गए
-झिरन्या में आंधी के साथ तेज बारिश
-वोटिंग शुरू होते ही काफी देर तक अफरा-तफरी
-लोग बारिश से बचने यहां वहां छुपते रहे
-खरगोन जिले में सुबह 9 बजे तक 16.8 प्रतिशत मतदान
9.37 AM
मंदसौर में दिग्गजों ने डाला वोट
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सपरिवार मंदसौर में किया मतदान। गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया ने वोट डाला। इधर, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने पत्नी और बेटे के साथ वोट डाले। कांग्रेस के मंदसौर लोकसभा प्रत्याशी दिलीप गुर्जर ने तलाई वाले बालाजी दर्शन कर वोट डाला। मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने अपनी पत्नी के साथ, मनासा नगर में मतदान केंद्र क्रमांक 60 पर जाकर किया मतदान।
9.30 AM
देवास के इकलेरा में भी बहिष्कार
देवास। खंडवा लोकसभा में आने वाली बागली विधानसभा के ग्राम इकलेरा में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। मतदान केन्द्र क्र. 14 पर कई मतदाता नहीं पहुंचे। प्रशासन कर रहा है अपील।
रेलवे लाइन व इंदौर-बैतूल हाइवे के लिए अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा देने एवं नर्मदा लाइन का पानी देने की मांग को लेकर कर रहे हैं बहिष्कार
9.22 AM
नीमच जिले में 9:00 बजे तक 12 फ़ीसदी मतदान हुआ
नीमच सिटी के मतदान केंद्र क्रमांक 42 पर 85 प्लस आयु के वरिष्ठ मतदाता इंदिरा नगर नीमच निवासी श्री जगन्नाथ प्रजापति ने व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया
उज्जैन कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर, देखें VIDEO
खबर है कि उज्जैन में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने पीठासीन अधिकारी पर आरोप लगाया है कि वे मतदान केंद्र में मोदी के नारे लगा रहे थे।
9.20 AM
इंदौर में दिग्गज नेताओं ने वोट डाला
-मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने परिवार के साथ अग्रवाल नगर में वोट डाला।
-महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने सपरिवार मतदान किया।
-विधानसभा 4 में विधायक मालिनी गौड़ ने भी परिवार के साथ वोट डाला।
वोट डालने वालों को मिला पौहे जलेबी और छाछ का मजा
-लोकसभा चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 1 वार्ड क्र 9 के बूथ क्रमांक 49 कमला नेहरू नगर पर सुबह 7 से 10 मतदान करने आने वालों को चन्दन तिलक लगाकर माला पहनाकर सम्मानित कर जलेबी पोहे और ठंडी छाछ पीलाई।
-मतदान का उत्साह बढ़ाने के लिए कई संगठन भी आगे आए हैं। यहां मतदाताओं को मूवी के टिकट गिफ्ट दिए गए।
9.14 AM
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया उज्जैन में मतदान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (dr mohan yadav) ने उज्जैन में अपने गृह क्षेत्र में मतदान किया। उज्जैन लोकसभा सीट पर वोट डालने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं अपना वोट डाल सका। मैं राज्य के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें। बीजेपी जीतने जा रही है। प्रचंड बहुमत है और हमें राज्य में 29 सीटें मिलने जा रही हैं…।
8.42 AM
इंदौर लोकसभा में धीमी रफ्तार
इंदौर में सुबह से वोटिंग जारी है। लोधीपुरा बूथ पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी व कैलाश शर्मा ने वोट डाला। इंदौर की विधानसभा 4 के बूथ नंबर 25 पर शुभम व्यास व नवनीत नीमा ने किया मतदान आधे घंटे में 20 वोट डाले गए। विधानसभा 4 के वार्ड 66 के लाड़काना नगर बूथ 169 में लगी लाईन। 5 नव मतदाता 5 महिला मतदाता और 5 बुजुर्ग ने कतार में लगकर किया मतदान। विधानसभा 4 के बूथ नंबर 26 पर धीमी गति से मतदान चल रहा है। यहां 1075 मतदाता हैं। इस बूथ पर मतदान करने आए तुलसीदास चावला साइकिल से पहुंचे। उन्होंने बताया चार दिन से नगरची बाखल और बर्तन बाजार में पानी नहीं आ रहा है इससे सभी लोग परेशान है। संघ प्रचारक दिनकर सबनीश ने संगम नगर में वोट डाला।
8.30 AM
शाजापुर में एसपी-कलेक्टर ने किया निरीक्षण
शाजापुर। देवास लोकसभा क्षेत्र के शाजापुर में सुबह से वोटिंग जारी है। एसपी यशपाल सिंह राजपूत और कलेक्टर रिजु बाफना ने मतदान केद्रों पर सतत निगरानी बनाए रखें वहीं मतदान केदों का निरीक्षण किया। कलेक्टर रिजु बाफना मार्केटिंग सोसायटी स्थित मतदान केंद्र पर पहुंची थी और अपने मत का प्रयोग भी किया। महुपुरा स्थित वार्ड नंबर 4 के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी भीड़।
8.00 AM
खंडवा लोकसभा क्षेत्र: मतदाताओं ने किया विरोध
इधर, देवास में विरोध भी देखने को मिल रहा है। यहां कई मतदाता चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। खंडवा लोकसभा की बागली विधानसभा के ग्राम पंचायत चारबड़ी के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। रोड नहीं तो वोट नहीं।
7.45 AM
बुरहानपुर क्षेत्र में सुबह पांच बजे से बारिश हो रही है, इसके बावजूद भी मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। वे छाता लगाकर मतदान करने पहुंचे। हालांकि मतदान की शुरुआत बारिश के कारण धीमी हुई है। बारिश थम जाने के बाद वोटिंग बढ़ने की उम्मीद है।
7.45 AM
बारिश के कारण मतदान की धीमी शुरुआत, केंद्रों पर फैली अव्यवस्था
धार लोकसभा सीट के धार-महू संसदीय क्षेत्र में जहाँ बारिश के कारण मतदान की धीमी शुरुआत हुई है। मनावर तहसील के में सुबह बारिश के कारण मतदान की धीमी शुरुआत रही। एक दिन पहले रात में बागड़ी और मांडव के आसपास हवा आंधी और बारिश के कारण मतदान केदों पर लगे टेंट उखड़ गाए। जिसके कारण सुबह भी टेंट पर व्यवस्था फैल गई। बिजली आपूर्ति बंद होने से कहीं पर मोमबत्ती तो कहीं मोबाइल की टोर्च की रोशनी में मतदान की शुरुआत हुई । धार और आसपास के क्षेत्र में जरूर मतदान को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर ने अपने घर क्षेत्र तारापुर में वोट डाला। कांग्रेस के नेता और विधानसभा के प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भी वोटरों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।
7.30 AM
देवास लोकसभा के लिए देवास, सोनकच्छ व हाटपीपल्या विधानसभा में मतदान शुरू। शहर सहित अंचल के मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाता। वहीं खंडवा लोकसभा की बागली विधानसभा में भी हो रहा है मतदान।
7.20 AM
खरगोन के भीकनगांव में बारिश हो रही है। इसके बावजूद कई मतदाता छाता लेकर वोटिंग करने पहुंचे।
7.10 AM
मध्यप्रदेश में चार चरणों में मतदान हो रहा है। तीन चरण पूरे हो चुके हैं, सोमवार को चौथे चरण में मालवा-निमाड़ की 8 सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में मतदान शुरू हुआ।
7.00 AM
एमपी की 8 सीटों पर मतदान शुरू।
6.50 AM
सुबह 7 बजे से पहले ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने सबसे पहले मतदान करना ही उचित समझा।
मध्यप्रदेश में चारों चरणों का परिणाम 4 जून को आएगा। इसी दिन सुबह 10.30 बजे तक आने वाले रुझानों से पता चल जाएगा कि किस पार्टी को बहुमत मिल रहा है। इस बार गृह क्षेत्र होने के कारण सीएम डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की साख भी दांव पर है। उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया, खरगोन से दो बार के सांसद गजेंद्र पटेल और रतलाम से कांग्रेस के आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशियों वाला इंदौर कांग्रेसविहीन है। सबसे कम 5 प्रत्याशी खरगोन में हैं।
फोटोयुक्त पहचान पत्र, वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, पासपोर्ट, फोटो वाले पेंशन दस्तावेज, बैंक-डाकघर पासबुक, केंद्र-राज्य या कंपनियों से जारी सर्विस पहचान पत्र, सांसद, विधायक को जारी पहचान पत्र, एनपीआर के आरजीआई से जारी स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड।
Updated on:
13 May 2024 09:03 pm
Published on:
13 May 2024 08:11 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
