रालोद के राष्टीय महासचिव डा. मैराजुद्दीन कहते हैं कि 2019 में हम मजगर की एकजुटता पर ध्यान दे रहे हैं। 'मजगर' मतलब मुस्लिम, जाट, गुर्जर, राजपूत। वह कहते है कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने पूरे उप्र में 'मजगर' को एकजुट किया था, जो अन्य दलों पर बहुत भारी पड़ा था। इस बार पश्चिम उप्र सहित पूरे यूपी में 'मजगर' के फार्मूले पर ही चुनाव लड़ा जाएगा।