scriptउपचुनाव से पहले अखिलेश यादव ने लिया बड़ा फैसला, संगीत साेम को टक्‍कर देने वाले इस नेता मिलेगी अहम जिम्‍मेदारी | Samajwadi Party Akhilesh Yadav Can Give Responsibility To Atul pradhan | Patrika News
मेरठ

उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव ने लिया बड़ा फैसला, संगीत साेम को टक्‍कर देने वाले इस नेता मिलेगी अहम जिम्‍मेदारी

खास बातें-

सपा ने बसपा और रालोद के साथ मिलकर लड़ा था लोकसभा चुनाव
लोकसभा चुनाव में सपा को हुआ था काफी नुकसान
इस साल के अंत तक हो सकते हैं विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

मेरठAug 24, 2019 / 12:23 pm

sharad asthana

akhilesh.jpg
मेरठ। उत्‍तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर इस साल के अंत तक उपचुनाव हो सकते हैं। इसके लिए सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी ( SP ) के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेकर सबको हैरान कर दिया। अखिलेश यादव के इस फैसल को लोकसभा चुनाव में मिली हार और उपचुनाव के लिए रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
बसपा को हुआ फायदा

2019 के लोकसभा चुनाव में सपा ने बहुजन समाज पार्टी ( BSP ) और राष्‍ट्रीय लोक दल ( RLD ) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव में बसपा को तो फायदा हुआ लेकिन सपा को काफी नुकसान हुआ था। डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव तक चुनाव हार गए थे। इसको देखते हुए पार्टी में बड़े फेरबदल की संभावना पहले ही जताई जा रही थी। शुक्रवार को अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर प्रदेश, जिला और अन्य प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी भंग कर दी।
यह भी पढ़ें

इस दिग्गज नेता ने आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी को बताया भाजपा का पंचिंग बॉक्स, जानें और क्या कहा

अतुल प्रधान का नाम चल रहा सबसे आगे

इसके बाद माना जा रहा है क‍ि अब अखिलेश यादव के करीबियों को अहम जिम्‍मेदारी मिल सकती है। इन्‍हीं में से एक हैं अतुल प्रधान। अखिलेश यादव अतुल प्रधान की काफी तारीफ करते हैं। चर्चा है कि अखिलेश अतुल प्रधान को अब कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। बड़ी जिम्मेदारी पाने वालों में अतुल प्रधान का नाम सबसे आगे चल रहा है। अतुल प्रधान सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उसमें भले ही उनको हार मिली थी लेकिन उन्‍होंने भाजपा विधायक को कड़ी टक्‍कर दी थी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

Home / Meerut / उपचुनाव से पहले अखिलेश यादव ने लिया बड़ा फैसला, संगीत साेम को टक्‍कर देने वाले इस नेता मिलेगी अहम जिम्‍मेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो