चोरों ने खतरनाक नस्ल के पालतू कुत्ते को वश में करके घर से उड़ाया 15 लाख का माल, मालिक के उड़े होश
मेरठPublished: Oct 18, 2023 08:51:05 pm
मेरठ में एक परिवार खतरनाक नस्ल के पालतू कुत्ते को घर की रखवाली के लिए छोड़ गया। उसी कुत्ते को चोरों ने अपने वश में किया और बंद मकान से 15 लाख का माल साफ कर दिया।


चोरों ने खतरनाक नस्ल के कुत्ते को वश में करके घर से उड़ाया 15 लाख का माल
मेरठ में बंद मकान की रखवाली कर रहे खतरनाक नस्ल के पालतू कुत्ते को चोरों ने नशीली ब्रेड खिलाकर अपने वश में कर लिया। इसके बाद चोर 15 लाख का माल लेकर रफूचक्कर हो गए। आज सुबह जब घर पहुंचे परिवार ने मकान के अंदर की हालत देखी तो उनके होश उड़ गए।