scriptआज कम हुए सोना-चांदी के दाम, जानिए UP के सराफा बाजार का हाल | Today gold silver rate in UP gold Silver price Lucknow | Patrika News
मेरठ

आज कम हुए सोना-चांदी के दाम, जानिए UP के सराफा बाजार का हाल

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरूआत में सोना-चांदी की कीमत में कमी आई है। यूपी के प्रमुख सराफा बाजारों में सोने का भाव 100—150 रुपये प्रति दस ग्राम कम हुआ है।

मेरठNov 28, 2022 / 10:19 am

Kamta Tripathi

आज कम हुए सोना-चांदी के दाम, जानिए UP के सराफा बाजार का हाल

आज कम हुए सोना-चांदी के दाम, जानिए UP के सराफा बाजार का हाल

पिछले दो दिन से स्थिर चल रहे सोना—चांदी की कीमतों में आज बदलाव आया है। यूपी के प्रमुख सराफा बाजारों में कीमतों में बदलाव के चलते सोना 150 रुपए तक गिर गया। जबकि चांदी के दाम में 420 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई है।
मेरठ से लखनऊ तक गिरे दाम

मेरठ सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 100 रुपए की गिरावट के साथ 52,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई हैं। लखनऊ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 52,940 रुपए प्रति दस ग्राम है। लखनऊ सराफा बाजार में आज चांदी की कीमत 61,400 रुपए प्रति किलोग्राम हैं। बता दें कि नवंबर में सोने का दाम 53,000 रुपए प्रति दस ग्राम से ऊपर पहुंच गया था। जबकि चांदी भी नवंबर माह में उच्चतम स्तर 62,650 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें

पूरब से पश्चिम तक आज ऐसा है UP के मौसम का हाल


मेरठ में आज सोने का भाव

मेरठ में आज सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 52,630 रुपए प्रति दस ग्राम हैं। गत शनिवार से सोना चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई थी। रविवार 27 नवंबर को सोना चांदी के दाम स्थिर रहे। जबकि आज सोमकार को कारोबारी सत्र की शुरूआत में 24 कैरेट सोने का भाव 100 रुपए तक गिर गया। जिसके बाद मेरठ में 24 कैरेट सोना 52,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज मेरठ सराफा बाजार में चांदी की कीमत 61,540 रुपए प्रति किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें

कच्चे तेल के दामों में कमी, आज UP के शहरों में ये है पेट्रोल-डीजल का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के चलते बढ़े दाम

सराफा कारोबारियों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दामों में तेजी के चलते घरेलू बाजार में सोने के दाम में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दामों में भी तेजी रही तो घरेलू बाजार में चांदी के दाम पिछले सप्ताह 24 नवंबर को सराफा बाजार में 600 रुपए तक बढ़ गए थे।

Home / Meerut / आज कम हुए सोना-चांदी के दाम, जानिए UP के सराफा बाजार का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो