scriptकिसान यात्रा से टोल कंपनी को 13 घंटे में 8 लाख का नुकसान | Toll company lost 8 lakhs in 13 hours due to Kisan Yatra | Patrika News

किसान यात्रा से टोल कंपनी को 13 घंटे में 8 लाख का नुकसान

locationमेरठPublished: Jun 25, 2021 10:58:24 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

भाकियू ने सिवाया टोल की सभी 12 लाइनों को कर दिया था फ्री
13 घंटे तक किसानों के कब्जे में रहा दिल्ली-हरिद्वार हाइवे टोल

toll.jpg

toll

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ ( meeru news ) कृषि बिल वापसी को लेकर गाजीपुर बार्डर ( Ghazipur Border ) पर चल रहे धरने के समर्थन में किसानों की यात्रा चल रही है। इस किसान यात्रा ( kisan yatra )
से एक ओर जहां यातायात व्यवस्था ध्वस्त हुई है वहीं दूसरी ओर टोल कंपनी को 13 घंटे में 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने गुरूवार से लेकर शुक्रवार सुबह तक मेरठ में सिवाया टोल फ्री कर दिया था। इन 13 घंटों में टोल पर किसानों का कब्जा रहा। जब तुम कर्मचारी नहीं माने तो किसानों ने टोल के बैरियर उखाड़ दिए।
यह भी पढ़ें

तलाक के लिए दामाद को बंधक बनाया तो पुलिस बोली.

.

किसान यात्रा किसान आंदोलन तेज करने के लिए निकाली जा रही है। भारी संख्‍या में किसान ट्रैक्‍टर लेकर गाजीपुर बार्डर के लिए मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व बागपत से रवाना हो चुके हैं। टोल कंपनी के अधिकारियों ने नुकसान के संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भेजने की बात कही है।
यह भी पढ़ें

फटा हुआ नोट लेने से मना करने पर ग्राहक ने महिला पेट्रोलपंप कर्मी को मारा थप्पड़

सिवाया टोल प्लाजा पर गुरुवार रात भाकियू के ट्रैक्टर-ट्राली यात्रा के आने से पहले ही प्रदर्शनकारियों ने टोल की सभी 12 लेन को फ्री करा दिया था। टोल की सभी लेन शुक्रवार सुबह 8 बजे तक फ्री चालू रही। इन 13 घंटे में टोल फ्री चला। जिस वजह से वेस्टर्न यूपी टोलवे कंपनी को करीब 8 लाख रुपये नुकसान हुआ है। बता दें कि इसके अलावा भाकियू एक और धरना पिछले कई दिनों से सिवाया टोल प्लाजा पर कृषि बिल के खिलाफ चल रहा है। टोल प्लाजा कंपनी के जीएम वैभव शर्मा ने बताया कि करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो