scriptमहिला के अवैध संबंधों के बारे में पड़ोसन ने कह दी ऐसी बात, छत से धक्का देकर ले ली जान | two women killed lady due to illegal relations | Patrika News
मेरठ

महिला के अवैध संबंधों के बारे में पड़ोसन ने कह दी ऐसी बात, छत से धक्का देकर ले ली जान

Highlights
-दो महिलाओं ने छत से धक्का देकर कर दी हत्या -थाना परतापुर के शताब्दीनगर सेक्टर 1 का मामला -एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठAug 06, 2020 / 05:00 pm

Rahul Chauhan

ag632.jpg
मेरठ। किराए पर रहने वाली महिला को पड़ोसी महिला किराएदारों के अवैध संबंधों का विरोध करना महंगा पड़ा। आरोपी महिलाओं ने छत पर कपड़ा सुखाने गई महिला को धक्का दे दिया। जिससे नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक अरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना थाना परतापुर क्षेत्र के शताब्दीनगर सेक्टर-1 स्थित सी ब्लॉक की है।
यह भी पढ़ें

रोडवेज बस और ओवरलोड ट्रक में भिड़त, पांच गंभीर रूप से घायल, दिखा खौफनाक मंजर

पुलिस के अनुसार सी ब्लॉक निवासी एक व्यक्ति लल्लू के घर में कई किराएदार रहते हैं। इनमें से कुछ महिलाएं अकेली भी किराए पर रहती हैं। मकान में रहने वाली पूनम पत्नी महेश दोपहर छत पर कपडे़ सुखाने गई थी। जहां से पूनम गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि पूनम का उक्त मकान में रहने वाली दो महिलाओं से विवाद हुआ था। उक्त दोनों महिलाओं के कहीं अवैध संबंध बताए गए। जिसका विरोध अक्सर पूनम किया करती थी।
मृतका पूनम ने इसकी शिकायत मकान मालिक से की थी। जिस पर मकान मालिक लल्लू ने दोनों महिलाओं को मकान खाली करने को कह दिया था। सुबह से ही दोनों महिलाएं मकान खाली करने के लिए अपना समान समेट रहीं थीं। इसी बीच पूनम छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई। छत पर पूनम को अकेला देख दोनों महिलाएं गुस्से में वहां पहुंच गई और मारपीट कर पूनम को छत से धक्का दे दिया। पूनम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला के पति महेश ने बताया है कि वह करीब तीन साल पहले अपने पैतृक गांव खंजरपुर,गाजियाबाद से शताब्दी नगर में पत्नी पूनम, दो बेटे उमंग, दक्ष और बेटी जानवी के साथ आकर रहने लगा था। पूनम की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें

UP के इस जिले में सेहतमंद हुई आबोहवा, जानिए अब कब होगी बारिश

सूचना पर इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा और सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी भी पहुंच गए। इस दौरान दोनों आरोपी महिलाओं के मौके से फरार होने का शोर मच गया। लोगों ने दोनों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। एक आरोपी महिला मकान में ही छिपी मिली, जबकि दूसरी महिला की तलाश जारी है। पूनम के पति महेश की तहरीर पर परतापुर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सीओ ब्रहमपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Home / Meerut / महिला के अवैध संबंधों के बारे में पड़ोसन ने कह दी ऐसी बात, छत से धक्का देकर ले ली जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो