मेरठ

UP Weather News Updates : गुलाब और शाहीन चक्रवात के कारण मौसम में आया बड़ा बदलाव, अब दशहरे बाद ठंड का आगाज

UP Weather News Updates : कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि इस बार मानसून भी काफी देर से आया था। उसी तरह से ठंड भी अपने तय समय से करीब 15 दिन देर से शुरू होगी। चक्रवात गुलाब और शाहीन के कारण मौसम में ये बड़ा बदलाव आया है।

मेरठOct 04, 2021 / 03:33 pm

lokesh verma

मेरठ. UP Weather News Updates : इस बार मानूसन की तरह ही ठंड के मौसम की शुरुआत भी देरी से होगी। ठंड (Cold) का आगाज अब दशहरे (Dussehra 2021) के बाद होने की संभावना जताई जा रही है। चक्रवात गुलाब (Cyclone Gulab) और चक्रवात शाहीन (Cyclone Shaheen) के कारण मौसम में ये बड़ा बदलाव आया है। इन बदलाव के कारण ही ठंड का मौसम (Cold Weather) शुरू होने में देरी हो रही है। कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि इस बार मानसून भी काफी देर से आया था। उसी तरह से ठंड भी अपने तय समय से करीब 15 दिन देर से शुरू होगी।
डाॅ. एन सुभाष ने बताया कि मौसम में परिवर्तन का कारण चक्रवात हैं। इसी बदलाव के चलते अभी भी तापमान बढ़ा हुआ है और गर्मी बरकरार है। सोमवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से वातावरण में उमस और गर्मी हो रही है। वहीं, सोमवार को हल्के बादल भी छाए रहे, जिसके चलते सूरज के दर्शन दोपहर बाद से नहीं हो सके।
यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड तोड़ बारिश के साथ इसी सप्ताह विदा होगा मानसून, जानें कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

अगले दो दिन बारिश के आसार

बता दें कि मौसम विभाग ने आगामी 2 दिन में बारिश का अनुमान जताया है। मानसून कि विदाई अब 10 अक्टूबर तक मानी जा रही है। इसके बाद से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मानसून वापस जाना शुरू हो जाएगा। जबकि कुछ मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि देश में मानसून 6 अक्टूबर से विदा होगा तो वहीं इसकी विदाई से पहले कई स्थानों पर बारिश के आसार है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में हल्की से तेज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं, जिसके लिए यहां पर किसानों के लिए कृषि विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें- UP Weather : अगले दो दिन इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, 12 किमी की रफ्तार से चल रही हवा

Home / Meerut / UP Weather News Updates : गुलाब और शाहीन चक्रवात के कारण मौसम में आया बड़ा बदलाव, अब दशहरे बाद ठंड का आगाज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.