scriptMeerut weather Forecast : पांच दिन के लिए यलो अलर्ट जारी, आज इस स्तर पर पहुंचेगा तापमान | Weather condition in Meerut and NCR today | Patrika News
मेरठ

Meerut weather Forecast : पांच दिन के लिए यलो अलर्ट जारी, आज इस स्तर पर पहुंचेगा तापमान

Meerut weather Forecast उमस और खुश्क मौसम से लोग बेहाल है। गर्मी के तेवर इस समय काफी तीखे हैं। आज मौसम विभाग ने तापमान 44 डिग्री तक जाने की संभावना जताई है। इस समय अधिकतम तापमान 42 डिग्री से अधिक बना हुआ है जो कि सामान्य से 4 डिग्र्ी अधिक बताया जा रहा है। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.9 रहा था। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। आज दिन में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहेगा और न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री के बीच रहेगा।

मेरठJun 12, 2022 / 07:31 am

Kamta Tripathi

Meerut weather Forecast : पांच दिन के लिए यलो अलर्ट जारी, आज इस स्तर पर पहुंचेगा तापमान

Meerut weather Forecast : पांच दिन के लिए यलो अलर्ट जारी, आज इस स्तर पर पहुंचेगा तापमान

Meerut weather Forecast मेरठ सहित एनसीआर और पश्चिमी उप्र में इस समय गर्मी बेहाल कर रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि उमस और खुश्क मौसम की मार अब लोगों को बेहाल करेगी। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी 5 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन जिस तरह से मौसम पल-पल बदल रहा है। उससे मौसम विभाग की संभावनाओं के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। इन दिनों उप्र और पश्चिमी क्षेत्र के कई हिस्सों में दिन में लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार भी जा सकता है।

मेरठ में आज रविवार सुबह की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई वहीं न्यूनतम तापमान इस समय 27.1 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार जून में अब तक किसी प्रकार का कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं बनने से लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते तापमान में भी वृद्धि हो रही है। बता दें कि पिछले महीने मई में चार पश्चिमी विक्षोभ बने थे। जिसके चलते गर्मी और बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा था। वहीं इस बार जून में अभी तक एक भी पश्चिमी विक्षोभ नहीं बना है। आगे भी जून में 15 तारीख के बाद ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। मेरठ और आसपास महानगर के रहने वालों को इस समय उमस से दो चार होना पड़ रहा है। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।
यह भी पढ़े : Gender Change In Meerut : युवाओं में जेंडर बदलने का बढ़ा क्रेज, दो लड़कों का आपरेशन कर डाक्टरों ने बनाया लड़की

शनिवार का दिन भी तेज धूप वाला रहा। आगामी रविवार को मेरठ सहित दिल्ली और आसपास के जिलों में 20 किमी प्रतिघंटा से हवाएं चलने का अनुमान जताया जा रहा है। लेकिन इससे इससे गर्मी में कोई कमी नहीं आएगी। मेरठ में आज रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का प्रतिशत 74 दर्ज किया। मौसम विभाग ने आज दिन में आसमान साफ रहने और तापमान बढने की संभावना जताई है। वहीं यह भी संभावना है कि आज रविवार को गर्म हवाएं चलेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो