मेरठ

Weather Forcast अगले 48 घंटे में तेजी से बढ़ेगा प्रदेश की तरफ मानसून

Weather Forcast उत्तरी सीमा से यूपी में प्रवेश करेगा मानसून (mansoon ) दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए भी परिस्थिति अनुकूल, तेजी से वेस्ट, हरियाणा और पंजाब की ओर बढ़ रहा मानसून

मेरठJun 13, 2021 / 10:26 pm

shivmani tyagi

Weather forecast

पत्रिका न्यूज नटेवर्क
मेरठ. मानसून ( mansoon ) इस समय तेजी से प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। उम्मीद है कि अगले 48 घंटे में इसकी रफ्तार और तेज होगी और ये प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है।
यह भी पढ़ें

यूपी में मॉनसून की दस्तक, लखनऊ सहित कई जिलों में झमाझम बारिश, जानें- अगले दो दिनों का हाल

( weather update ) मोदीपुरम स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान ( Agricultural Research Institute) के कृषि मौसम वैज्ञानिक ( meteorologist ) डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि मानसून ( mansoon ) की उत्तरी सीमा सूरत, नंदुरबार, भोपाल, नौगांव, हमीरपुर, बाराबंकी, बरेली, सहारनपुर, अंबाला और अमृतसर गुजरती है जबकि दक्षिण-पश्चिमी मानसून की सीमा मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष भाग, दिल्ली अधिकांश भागों में शामिल है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिमी के हिस्से में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ और हिस्से आते हैं। उन्होंने बताया कि मानसून प्रदेश में उत्तर सीमा से प्रवेश करेगा। वहीं दक्षिण-पश्चिमी की तरफ से भी इस समय परिस्थिति अनुकूल है।
यह भी पढ़ें

UP Weather Update: वेस्ट यूपी की ओर बढ़ा मॉनसून, यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

इसी कारण मानसून ( mansoon ) तेजी से वेस्ट, हरियाणा और पंजाब की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि अगर परिस्थिति ऐसे ही अनुकूल रही और वातावरण में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ तो यह जल्द ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश में प्रवेश करेगा। उन्होंने बताया कि इस समय जो परिस्थिति वातावरण में बनी हुई है उसको देखते हुए अगले 48 घंटों के दौरान मानसून तेज रफ्तार से उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ रहा है। शनिवार को वेस्ट का तापमान 34 डिग्री था जो कि समान्य से 4 डिग्री नीचे था। रविवार का न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री रहा जो कि समान्य से 3 डिग्री नीचे था। कल मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश ( Western Uttar Pradesh ) में बादल रहने की संभावना है। इसके अलावा एक दो बार गरज के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
यह भी पढ़ें

अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नाम पर जमीन खरीद में करोड़ों रुपए का घोटाला : संजय सिंह

यह भी पढ़ें

यूपी: महिला और उसके बेटों का कराया धर्म परिवर्तन, नाई समेत तीन गिरफ्तार



Home / Meerut / Weather Forcast अगले 48 घंटे में तेजी से बढ़ेगा प्रदेश की तरफ मानसून

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.