scriptMeerut: मिशन शक्ति के तहत वर्कशॉप के जरिये महिलाओं को किया जागरूक | workshop organized for women aware during mission shakti program | Patrika News
मेरठ

Meerut: मिशन शक्ति के तहत वर्कशॉप के जरिये महिलाओं को किया जागरूक

Highlights
– मिशन शक्ति को सफल बनाने की कवायद में जुटे अधिकारी
– मेरठ में जगह किया गया वर्कशाॅप का आयोजन
– महिलाओं को बताए साइबर और फिजिकल अपराध से बचने के तरीके

मेरठOct 21, 2020 / 03:18 pm

lokesh verma

meerut.jpg
मेरठ. उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि पर मिशन शक्ति शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य केवल महिलाओं की सुरक्षा करना है। यूपी के अन्य जिलों के साथ ही मेरठ में भी मिशन शक्ति की शुरुआत हो चुकी है। सीएम योगी के मिशन को सफल बनाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। अधिकारी महिलाओं को जागरूक करते हुए उनकी सुरक्षा का भरोसा दिला रहे हैं। इस अभियान के तहत मेरठ में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को साइबर और फिजिकल अपराध से बचने के तरीके बताए गए।
यह भी पढ़ें- लव जिहाद! पीड़ित पिता बोले- मेरी लड़की को भगा ले गया युवक, थाने में बवाल

मेरठ जिला प्रशासन महिलाओं को जागरूक करने के लिए जगह-जगह वर्कशॉप आयोजित कर रहा है। वर्कशॉप में प्रशासन महिलाओं को यह समझाने की कवायद में जुटा है कि प्रदेश सरकार और प्रशासन उनकी सुरक्षा में पूरी तरह से लगे हैं, अगर किसी तरह की कोई समस्या है तो हेल्पलाइन नंबर पर पुलिस को तुरंत जानकारी दें, ताकि तत्काल उनकी परेशानी हल हो सके।
वर्कशॉप में आई महिलाओं का कहना है कि यहां आकर उन्हें अपराधों को लेकर जागरूक होने में काफी मदद मिली है। उन्होंने न सिर्फ साइबर अपराध से बचने की जानकारी हासिल की है, बल्कि वह खुद को किस प्रकार सुरक्षित रख सकती हैं, इसकी भी जानकारी मिली है।

Home / Meerut / Meerut: मिशन शक्ति के तहत वर्कशॉप के जरिये महिलाओं को किया जागरूक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो