scriptइस जिले में भाजपा को तगड़ा झटका, चार में से तीन सीट हारे | Bjp loss three seat in mirzapur nikay chunav | Patrika News
मिर्जापुर

इस जिले में भाजपा को तगड़ा झटका, चार में से तीन सीट हारे

प्रदेश में जीते पर मिर्ज़ापुर में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है…

मिर्जापुरDec 02, 2017 / 04:17 pm

ज्योति मिनी

bjp

बीजेपी मंत्री के जिले में भाजपा को तगड़ा झटका,

मिर्ज़ापुर. प्रदेश में जीते पर मिर्ज़ापुर में हुए नगर निकाय चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। जिले कि तीन नगरपालिका और एक नगर पंचायत सीट में से सिर्फ एक सीट बीजेपी जितने में कामयाब हो पाई। तीन सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा। सुबह से मतगड़ना स्थल पर लगी गहमागहमी के बीच जैसे जैसे दिन बीतता गया परिणाम आने लगे तो स्थानीय भाजपा नेताओं के लिए परिणाम खुशी और निराशा दोनों में तब्दील हो गए।
जहां भाजपा शुरू से ही मिर्ज़ापुर नगर पालिका सीट पर अपने प्रतिद्वंदी सपा पर बढ़त बना चुकी थी।सीट पर भाजपा प्रत्यासी मनोज जायसवाल ने सपा के अशोक केशरवानी को 18104 मतो से पराजित किया। मनोज जायसवाल को कुल 42376 मिला तो दूसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी अशोक केशरवानी 24272 मत मिला।
कांग्रेस प्रत्याशी माताप्रसाद दूबे को 11522 मत साथ ही बसपा के शैलेन्द्र सिंह डब्बू को 9118 मत प्राप्त हुए। वहीं अहरौरा नगरपालिका सीट पर बसपा प्रत्यासी गुलाब मौर्या और भाजपा प्रत्याशी जय किशन जायसवाल के बीच काटे कि टक्कर में बसपा प्रत्याशी गुलाब मौर्या ने 1397 मतो से जीत हांसिल कर भाजपा के जय किशन जायसवाल को पराजित किया।
चुनार नगरपालिका सीट पर एक बार फिर कॉग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रख्खा यहां से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन मंसूर अहमद ने सपा प्रत्याशी सन्तोष यादव को पराजित कर 1569 मतों से जीत हांसिल कर दोबारा सीट काग्रेस की झोली में डाल दिया। मंसूर अहमद को कुल 6535 मत मिले तो सपा के अशोक यादव 5966 मत पा कर दूसरे स्थान स्थान पर रहे।
भाजपा को यहां तीसरे स्थान पर रही। वहीं जिले के एक मात्र नगर पंचायत सीट कछवां नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी पीके यादव ने जीत हांसिल कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजेश जायसवाल को 1236 मतो से पराजित कर इस सीट पर कब्जा किया। उन्हेें 2983 मत और दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के राजेश जायसवाल को 1747 मत मिले। फिलहाल जिले के भाजपा नेताओं के लिए निकाय चुनाव का परिणाम किसी झटके से कम नही है। विपरीत चुनाव परिणाम कि वजह से मतगड़ना स्थल पर पहुंचे भाजपा नेताओं में मायूसी साफ दिखाई पड़ रही थी।
किसी को भाजपा के इस तरह हार कि उम्मीद नही थी। क्योंकि भाजपा ने छः महीने पहले हुए विधान सभा चुनाव में सहयोगी अपना दल (S) सहित पाँच सीटो पर कब्जा कर सपा और बसपा और कांग्रेस को करारी मात दिया था। मगर सरकार बनने के बाद छः महीने बाद भाजपा के पास से जनाधार खिसकता हुआ नजर आने लगा है।निकाय चुनाव में भाजपा कि हालत यह थी।
वह मिर्ज़ापुर नगरपालिका सीट छोड़ कर कहीं भी चुनौती देते हुए नही दिखी। अहरौरा नगरपालिका और कछवा नगर पंचायत में पार्टी को दूसरे स्थान से सन्तोष करना पड़ा तो चुनार नगरपालिका में तीसरा स्थान मिला है। हालत यह थी भाजपा के नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा अपने वार्ड से भाजपा प्रत्यासी को नही जीता पाए वहॉ निर्दलीय प्रत्यासी घटा त्रिपाठी को जीत हासिल हुई। वही मड़िहान विधायक रामशंकर पटेल और चुनार से विधायक अनुराग सिंह के विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
input- सुरेश सिंह

Home / Mirzapur / इस जिले में भाजपा को तगड़ा झटका, चार में से तीन सीट हारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो