scriptमंडप में दूल्हे के बजाय दूसरे लड़के पर आया दुल्हन का दिल, फिर जो हुआ वह… | Bride Refused Marriage with Groom and Select Another One | Patrika News

मंडप में दूल्हे के बजाय दूसरे लड़के पर आया दुल्हन का दिल, फिर जो हुआ वह…

locationमिर्जापुरPublished: May 13, 2018 06:26:06 pm

भरे मंडप में हुआ ऐसा गजब, दूल्हे को छोड़ दुल्हन दूसरे युवक को कर लिया पसंद।

bride Refused Marriage with Groom

दुल्हन ने शादी से किया इनकार

मिर्जापुर. चमाचम लकदक शेरवानी, सिर पर सुनहरी पगड़ी और चेहरे पर फूलों का सेहरा, पूरी शान से दूल्हा तैयार हुआ। बारात लेकर विवाह के मंडप में पहु्ंचा तो वो हो गया जिसका उसे अंदाजा तक नहीं था। जिस दूल्हन के लिये वह बारात लेकर गया था उसने दूसरे लड़के को पसंद कर लिया और उसी से शादी की जिद पर अड़ गयी। दुल्हन के परिजनों ने भी शादी कराने से इनकार कर दिया।
इसे भी पढ़ें

तबाही मचाने वाले आंधी-तूफान की सूचना के बाद सहमे लोग, हाई अलर्ट


मामला मिर्जापुर के जमालपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का है। बताया गया है कि बनारस के गिरधरपुर निवासी सोनू कुमार परिजनों के साथ विवाह करने सामूहिक विवाह समारोह में आया था। सोने का दावा था कि लड़की का विवाह उसके साथ होना था, पर वहां पहुंचने के साथ मेरे साथ धोखा हो गया। सोने की मानें तो लड़की ने उसे फोन कर बुलाया था। उसके साथ शादी के लिये पंजीकरण भी हो चुका था। पर विवाह समारोह में पहुंचने पर पूरा मामला ही बदल गया। जब सोनू वहां पहुंचा तो उस लड़की की शादी किसी दूसरे लड़के से करायी जा रही थी जिससे सोनू का विवाह होना था।
इसे भी पढ़ें

बाहुबली धनंजय सिंह जौनपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, इस पार्टी ने फाइनल किया टिकट!


सोनू ने अपनी फरियाद विधायक अनुराग सिंह व जिलाधिकारी अनुराग सिंह पटेल से भी की। दोनों ने मौके पर जाकर लड़की के माता-पिता से बीतचीत की। पर घरवाले इसके लिये तैयार नहीं हुए। परिजनों के मुताबिक लड़की की रजामंदी से ही दूसरे लड़के से शादी हो रही है। लड़की की रजामंदी के बाद सोनू और उसके परिवार वालों को मंडप से निकाल दिया गया। जिस लड़की के साथ उसने शादी कर घर बसाने के सपने देखे उसी की शादी सोनू के सामने ही दूसरे लड़के के साथ हो रही है।
By Suresh Singh
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो