scriptफूलन देवी के बाद अब यह दस्यु सुंदरी उतरेगी मैदान में, इस लोकसभा सीट से लड़ेगी चुनाव | Ex Docoit Seema Yadav fight loksabha election 2019 from mirzapur seat | Patrika News
मिर्जापुर

फूलन देवी के बाद अब यह दस्यु सुंदरी उतरेगी मैदान में, इस लोकसभा सीट से लड़ेगी चुनाव

दस्यु सुंदरी फूलन देवी के इस सीट से दो बार रही थी सांसद

मिर्जापुरJan 17, 2019 / 12:54 pm

sarveshwari Mishra

Seema yadav

Seema yadav

मिर्ज़ापुर. 2019 लोकसभा का चुनाव दिलचस्प होने वाला है। 2019 का लोकसभा चुनाव 2014 से भी ज्यादा चर्चित होने वाला है। फूलन देवी के बाद एक बार फिर कभी चम्बल की डकैत रही एक और दस्यू सुंदरी मिर्जापुर के संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को तैयार है। भारतीय जन नायक पार्टी के टिकट पर सीमा यादव चुनाव लड़ेंगी। सीमा यादव इस सीट से अनुप्रिया पटेल को चुनौती देती नजर आ रही हैं। बता दें कि दस्यु सुंदरी फूलन देवी मिर्जापुर सीट से दो बार सांसद रही हैं।

दस्यु सुंदरी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद रहा था जिले के विकास के लिए काम करेंगे। मिर्जापुर स्थित टंडनपुरी कॉलोनी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय जन नायक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रताप सिंह और लोकसभा प्रत्यासी पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव मौजूद रही। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टियों ने देश के चौथे स्तंभ के लिए कुछ नहीं किया जिस तरह से पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्नातक मतदान अपना प्रतिनिधि उनको भेजते हैं उसी तरह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए भी प्रतिनिधि चुनकर भेजने का मौका मिलना चाहिए। उनका कहना था कि अब तक सत्तासीन पार्टियों के नेताओं ने बड़े-बड़े वादे किए, मगर पूरा नहीं कर पाए। इसके लिए उनकी पार्टी वोटरों को एक नया अधिकार यानी जो वादा किया उसे निभाओ नहीं तो कुर्सी गंवानी पड़ेगी जेल भी जाना पड़ेगा ऐसा कानून बनाने के लिए संकल्प लिया है। इसके लिए भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है। उनकी पार्टी सत्ता ही नहीं व्यवस्था भी बदलने का काम करेंगे। वहीं लोकसभा प्रत्याशी पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने कहा कि जंगलों पहाड़ों में गरीबी भुखमरी का कारण राजनेता है अगर जंगल की आय का पच्चीस धनराशि गरीबों पर खर्च कर दिया जाए तो खुशहाल हो जाएगा। मैं इसी कार्य के लिए सदन में कानून बनाऊंगी। कहा कि अब नेताओं को नहीं अब वोटरों का राज होगा लोकतंत्र को हम बदलेंगे।
BY-Suresh Singh

Home / Mirzapur / फूलन देवी के बाद अब यह दस्यु सुंदरी उतरेगी मैदान में, इस लोकसभा सीट से लड़ेगी चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो