scriptमिर्जापुर में फ्रेंच सैलानियों के साथ आयी लड़की संग छेड़खानी, विरोध करने पर की पिटायी | Molestation and Violence French Tourist Group Girl in Mirzapur | Patrika News
मिर्जापुर

मिर्जापुर में फ्रेंच सैलानियों के साथ आयी लड़की संग छेड़खानी, विरोध करने पर की पिटायी

मिर्जापुर के लखनिया दरी में पिकनिक मनाने आए फ्रेंच सैलानियों के दल की लड़की के साथ वाराणसी के युवकों ने की छेड़खानी और मारपीट।

मिर्जापुरDec 10, 2017 / 09:50 pm

रफतउद्दीन फरीद

Molestation with French Girl

फ्रेंच पर्यटक के साथ छेड़खानी

मिर्ज़ापुर. यूपी के मिर्जापुर जिले में अहरौरा थानाक्षेत्र के लखनिया दरी में पिकनिक मनाने आये फ्रांस के सैलानी दल की लड़कियों के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट की घटना सामने आयी है। उनके साथ वाराणसी से आये लड़कों के एक ग्रुप ने शराब के नशे में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर के अहरौरा थानाक्षेत्र के पर्यटन स्थल लखनिया दरी कुछ फ्रांस के सैलानियों का एक दल आया था। इस दल के साथ लड़कियां भी थीं। पिकनिक मनाने आए विदेशी सैलानियों के साथ आए लोगों के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर उन लोगों ने जब इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतर आए। युवकों ने उन्हें मारपीटकर घायल कर दिया। विदेशी सैलानी वर्नाड लियो, जैन प्राइस, पत्र्नीच्या, डॉम्निक फ्रांस के रहने वाले हैं और एक एनजीओ के तहत काम करते हैं। ये लोग वाराणसी के आनंदमई हॉस्पिटल से आए थे। पहले वो चूना दरी गए और उसके बाद वहां से लखनिया दरी का रुख किया।
Molestation with French Girl

पिकनिक से जब ये लोग वापस आ रहे थे तो उसी समय वाराणसी से आए कुछ लड़के जो पिकनिक के लिये पहुंचे थे, इन लोगों ने दल की लड़कियों के साथ छेड़खान शुरू कर दी। विदेशी लड़कियों के साथ छेड़खानी का विरोध करने लगे तो 10 से 12 की संख्या में रहे युवकों ने विदेशियों के साथ आए लोगों को मारने-पीटने लगे। इसमें क व्यक्ति के सिर पर काफी अधिक चोट आयी है। इसकी सूचना दल के लोगों ने पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने वाराणसी के पहड़िया के रहने वाले आरोपी विनय, दीपक, प्रभात और इमरान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके साथ ही नौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।
by Suresh Singh

Home / Mirzapur / मिर्जापुर में फ्रेंच सैलानियों के साथ आयी लड़की संग छेड़खानी, विरोध करने पर की पिटायी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो