scriptUP News: सांसद मनोज तिवारी बोले- राहुल गांधी को है अहंकार, अरविंद केजरीवाल जल्द जाएंगे जेल | MP Manoj Tiwari said Arvind Kejriwal will soon be in jail | Patrika News
मिर्जापुर

UP News: सांसद मनोज तिवारी बोले- राहुल गांधी को है अहंकार, अरविंद केजरीवाल जल्द जाएंगे जेल

राम नवमी के मौके पर मिर्जापुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें शामिल होने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

मिर्जापुरMar 31, 2023 / 01:19 pm

Anand Shukla

Manoj Tiwari comment on rahul gandhi

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी राम नवमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मिर्जापुर पहुंचे। इस दौरान मनोज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी को अहंकार है। ऐसा नहीं है कि इससे पहले किसी की सदस्यता नहीं गई। इससे पहले भी कई नेताओं को कोर्ट से सजा मिल चुकी है और उनकी सदस्यता भी जा चुकी है। राहुल गांधी इस मु्द्दे को राजनीति की सकल देना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, “जब 2019 में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब कोर्ट ने प्रह्लाद लोधी को दो साल की सजा सुनाई थी। तब भाजपा ने किसी को दोष नहीं दिया था। उन्हें दो ढाई महीने में हाईकोर्ट ने बहाल कर दिया।
यह भी पढ़ें

Atiq Ahmed: मुख्तार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से सजा हो सकती है तो अतीक को क्यों नहीं? आइए जानते हैं?


“भ्रष्टाचारियों के बहुत बड़े सरदार हैं केजरीवाल”

मनोज तिवारी ने मीडिया के एक सवाल पर कहा कि अरविंद केजरीवाल चोरों के सरदार हैं। उनके दो सबसे करीबी जेल में हैं। उनको वह धोखा देकर रखे थे कि उनको कुछ भी नहीं होने देंगे, बचा लेंगे। किसी दिन जेल में वो दोनों ही न बता दें कि असली मास्टरमाइंड यही हैं। अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही जेल जाने वाले हैं।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में देश में जो लोकतंत्र है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस है, ऐसे में अपराधी का लंबे समय तक बचना संभव नहीं है। भगवान श्रीराम हमेशा न्याय करते हैं। यब बात सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को जिले में राम नवमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व पत्रकार प्रतिनिधियों से कही।
“2024 में राम मंदिर बन जाएगा”

मनोज तिवारी ने कहा कि राम भगवान के जन्मोत्सव पर पूरे देश में जो उत्साह है उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। समय के साथ पांच सौ सालों से भगवान राम के जन्मभूमि के टूटे हुए मंदिर को लेकर जो निराशा थी वह दूर होने वाली है। फरवरी 2024 तक राम मंदिर बन जाएगा और सभी दर्शन कर पाएंगे।

Home / Mirzapur / UP News: सांसद मनोज तिवारी बोले- राहुल गांधी को है अहंकार, अरविंद केजरीवाल जल्द जाएंगे जेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो