scriptघर में सोए बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस | old man murdered in house while sleeping | Patrika News
मिर्जापुर

घर में सोए बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठा गांव में मडहे में सोए 60वर्षीय किसान डॉक्टर उर्फ विष्णु बिंद की गला दबा कर हत्या कर दी गई…

मिर्जापुरFeb 12, 2018 / 05:06 pm

ज्योति मिनी

old man murdered in house while sleeping

घर में सोए बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मिर्ज़ापुर. जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठा गांव में मडहे में सोए 60वर्षीय किसान डॉक्टर उर्फ विष्णु बिंद की गला दबा कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिगना थाना क्षेत्र के मनिकठा फुलवरिया में हुई डॉक्टर उर्फ विष्णु बिंद की गला दबाकर हत्या मामले में गुत्थी उलझती जा रही है।
मृतक बिष्णु बिंद की पहली पत्नी की मौत 30वर्ष पहले हो गई थी, जिससे दो पुत्री हैं और शादी विवाह कर दिया था। दूसरी पत्नी देवी कुमारी से कोई बच्चा नहीं है। देवी कुमारी अपने भाई की लड़की उषा को अपने पास रखा है। जो कक्षा 10की छात्र है। उसकी शादी भी तय हो चुकी है।
मृतक 10वर्ष पूर्व एक लावारिस बच्चा गांव के ही एक चिकित्सक से लेकर पालन पोषण कर रहा है। जिसका मृतक ने निरहू उर्फ खुशी प्रसाद रखा है। घटना के दिन खुशी प्रसाद गांव से गई एक बारात में गया था। वहीं चर्चा है कि, मृतक पर लगभग पांच माह पूर्व भी गलादबा कर हत्या करने का प्रयास किया गया था। लेकिन उस समय बच गया था। मृतक के दामाद ने बताया कि, उस समय ननामज़द तहरीर जिगना थाने में दी गई थी।
मृतक विष्णु बिंद खेतो में किसानी काम करने के अलावा किराने कि दुकान रखा हुआ था। जो वह और उनकी पत्नी मिल कर चलाती है।पांच माह पूर्व उसने अपनी दोनों पुत्री चकवंदी उर्फ मालती व सरस्वती को लगभग तीन तीन बीघा जमीन बैनामा भी किया था। जो परिजनों को राश नहीं आ रहा था। वहीं थाने में दामाद की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है। घर में किराने की दुकान को लेकर अनबन रहती थी। जिसको लेकर मृतक विष्णु बिंद ने नाराजगी भी जताई थी। फिलहाल पुलिस शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
input- सुरेश सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो