scriptलोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल यादव ने इस नेता का बढ़ाया कद, दी ये बड़ी जिम्मेदारी | Shivpal Yadav give big responsibility to jai singh before chunav 2019 | Patrika News
मिर्जापुर

लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल यादव ने इस नेता का बढ़ाया कद, दी ये बड़ी जिम्मेदारी

शिवपाल सिंह ने इस नेता पर किया भरोसा, दे दी ये बड़ी जिम्मेदारी

मिर्जापुरJan 15, 2019 / 10:59 am

sarveshwari Mishra

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

मिर्ज़ापुर. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने पार्टी के मंडल अध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख लालगंज जय सिंह को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी के प्रदेश इकाई में प्रदेश सचिव बनाया है। जय सिंह को प्रदेश सचिव बना कर शिवपाल यादव ने संगठन में उनके कद में बढ़ोतरी किया हैं। मंडल के तीन जिलों मिर्ज़ापुर, भदोही और सोनभद्र में पार्टी के विस्तार और चुनाव में तैयारी की जिम्मेदारी अब इन्हीं के कंधों पर है।

सपा के कद्दावर नेता पूर्व जिलाध्यक्ष रहे जय सिंह शिवपाल यादव के पार्टी से अलग होने के बाद शिवपाल यादव के साथ आ गए। शिवपाल यादव ने उन्हें मंडल अध्यक्ष बना कर संगठन से लोगों को जोड़ने और संगठन की मजबूती देने के लिए काम करने के निर्देश दिया। बहुत ही कम समय मे जय सिंह ने मिर्ज़ापुर, सोनभद्र और भदोही में तेजी के साथ संगठन का विस्तार करते हुए तीनों जिलों में संगठन को खड़ा किया। मिर्ज़ापुर में तो संगठन में सपा के कई वरिष्ठ नेताओं को जोड़ कर सपा को करारा झटका दिया। जब पार्टी पहली बार किसी चुनावी मैदान में उतर रही है तो शिवपाल यादव ने नव गठित प्रदेश कमेटी में उन्हें शामिल करते हुए सचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी दिया है। वहीं जय सिंह को प्रदेश संगठन में शमिल करने पर समर्थकों में भी खुशी है। उनको प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर लालगंज में समर्थकों ने बैठक कर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे संगठन में मजबूती आएगी और पार्टी कार्यकर्ताओं को इनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। पंद्रह वर्षों तक लगातार ब्लॉक प्रमुख रहने के कारण समाज को जोड़ने का कार्य किया है। बतादें कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को पूर्वांचल में जिन सीटों पर अपनी मजबूती से मौजूदगी दर्ज कराने की उम्मीद है। उसमें मिर्ज़ापुर संसदीय सीट भी शामिल है। इसलिए पार्टी नेता शिवपाल यादव लगातार जिले में संगठन को मजबूत करने पर जुटे हैं। जिले में इसकी जिम्मेदारी जय सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं को सौंपा गया है।
BY- Suresh Singh

Home / Mirzapur / लोकसभा चुनाव से पहले शिवपाल यादव ने इस नेता का बढ़ाया कद, दी ये बड़ी जिम्मेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो