शास्त्री ब्रिज से बीते 3 दिसंबर को एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी थी। शनिवार को महिला के शव की शिनाख्त रेखा पाल पत्नी बीएल पाल (40) निवासी ज्ञानपुर भदोही के रूप में हुई। दावा किया गया है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्तचल रही थी। वह घर से निकल आई और शास्त्री ब्रिज से गंगा में छलांग लगा दिया। मौके पर पंहुची पुलिस ने नाविकों की सहायता से महिला को पानी से निकाला। उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
जहाँ जांच के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मगर अब शव के शिनाख्त के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।
By Suresh Singh