scriptदीपावली के दौरान कई जगह लगी आग, दिल्ली में 2 बच्चों की मौत, हैदराबाद में पटाखे जलाने से जख्मी हुए 50 लोग | 50 People injured during fire crackers Burt | Patrika News

दीपावली के दौरान कई जगह लगी आग, दिल्ली में 2 बच्चों की मौत, हैदराबाद में पटाखे जलाने से जख्मी हुए 50 लोग

locationनई दिल्लीPublished: Nov 08, 2018 11:02:43 am

Submitted by:

Saif Ur Rehman

जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Fire

pollution

हैदराबाद। पूरे देश में रोशनी का पर्व दीपावली उत्साह एवं जोशोखरोश के साथ मनाया गया। लेकिन कुछ लोगों के साथ अप्रत्याशित घटनाएं भी हो गईं। दीपावली के दिन कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई।

दो बच्चों की मौत
दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड के इलाके में बीती रात दो बच्चों की मौत हो गई और दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। इलाके में पीड़ितों की झोपड़ी में आग लग गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झोपड़ी में आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
मौसम अलर्ट: सर्दी ढाएगी सितम, उत्तर आैर पूर्वोत्तर भारत में तनी रहेगी कोहरे की चादर

50 लोग घायल

हैदराबाद और आस-पास के इलाकों में दिवाली के दौरान पटाखे जलाने से कम से कम 50 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। घायलों को बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के सरकार द्वारा संचालित सरोजिनी देवी आई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, घायलों से कम से कम आठ लोगों की आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। बाकियों को मामूली चोटें आई, जिनका इलाज कर घर भेज दिया गया। घायलों में सभी उम्र के लोग शामिल हैं। एक चिकित्सक ने कहा कि घायलों में पटाखे जलाने वाले और उसके पास से गुजरने वाले लोग शामिल हैं। एक ऑटो-रिक्शा में जा रही 65 वर्षीय महिला को रॉकेट लगने से गंभीर चोट आई है। पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में पटाखे के कारण चार घरों में आग लग गई। यह घटना विजयनगरम जिले में हुई, लेकिन इसमें कोई जन हानि हुई।
दिल्ली में पटाखों के साथ सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी धुंआ, खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण

https://twitter.com/hashtag/Maharashtra?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
देश के कई हिस्सों में लगी आग

देश के कई हिस्सों से आग लगने की भी खबरें आई। लुधियाना में करीब 25 जगहों पर आग लगने की घटना सामने आई। फायर ऑफिसर शंभू नाथ शर्मा ने बताया कि- “लुधियाना में पटाखे के चलते करीब 25 जगहों पर आ लगी। करीब 37 गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया और 24 जगहों पर आग बुझाई गई।” उधर, लखनऊ के राजेन्द्र नगर इलाके में मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लग गई। महाराष्ट्र के ठाणे में राजश्री लॉटरी में आग लगी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
https://twitter.com/hashtag/Punjab?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दिल्ली के लक्ष्मी नगर के एक एटीएम में आग लग गई। उधर पटना में राजधानी गेस्ट हाउस में बुधवार को भयंकर आग लग गई। गेस्टहाउस की दूसरी मंजिल पर लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
https://twitter.com/ANI/status/1060196695924006914?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो