नई दिल्ली। नोटबंदी के दो साल पूरे होने वाले हैं। हाल ही में आरबीआई ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि नोटबंदी के बाद ९९.३ फीसदी पुरानी करंसी जमा हो गई है। लेकिन, गुजरात में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। दरअसल, बडोदरा स्थित नर्मदा नदी में अचानक लोगों को पांच सौ और हजार रुपए के पुराने नोट बहते दिखे। इसके बाद उस नोट को पाने के लिए लोग टूट पड़े।