scriptराजधानी दिल्ली में ठंड का कहर, 14 दिन में हुई 96 लोगों की मौत | 96 people died in 14 days due to cold in delhi NCR | Patrika News
विविध भारत

राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर, 14 दिन में हुई 96 लोगों की मौत

पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी बड़ी दी है। समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है।

नई दिल्लीJan 16, 2019 / 10:18 am

Mohit sharma

 cold in delhi NCR

राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर, 14 दिन में हुई 96 लोगों की मौत

नई दिल्ली। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी बड़ी दी है। समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठंड के कहर के आलम यह है कि राजधानी दिल्ली में 14 दिनों के भतीर 96 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में अधिकांश लोग वो रहे जो बेघर और बेसहारा थे और सड़क पर जीवन बिता रहे थे।

दरअसल, सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवेलपमेंट (सीएचडी) नामक की एक संस्था ने दावा किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में ठंड से अब तक 96 लोगों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा 1 से 14 जनवरी के बीच का है। वहीं, सेंटर फॉर होलिस्टिक डेवेलपमेंट के आंकड़ों की मानें तो दिसंबर 2018 से जनवरी 2019 के बीच देश में 331 लोगों ने ठंड की वजह से जान गंवाई। जबकि इनमें से 235 लोगों की तो दिसंबर 2018 में ही मौत हुई। वहीं, जनवरी 2019 के इन 14 दिनों में 96 लोग ठंड की वजह से मौत की नींद सो गए।

बिहार: फिर चर्चा में लालू के लाल तेज प्रताप, कुंभ में डुबो देंगे एनडीए में शामिल नेताओं को

1 जनवरी से 14 जनवरी के बीच ठंड से 96 लोगों की मौत

सीएचडी के सुनील कुमार अलेडिया ने जानकारी देते हुए बतााय कि 1 जनवरी से 14 जनवरी के बीच ठंड से 96 बेघर लोगों की मौत की घटना सामने आईं हैं। सर्दी से जान गवांने वाले लोगों की सबसे अधिक सख्या नार्थ दिल्ली में हुईं। इनमें कश्मीरी गेट कोतवाली,सराय रोहिला और सिविल लाइन 14 दिन में 23 लोगों की जान गई। सुनील कुमार के अनुसार ठंड से हुई मौतों के ये आंकड़ें गृह मंत्रालय की वेबसाइट से निकलवाए गए हैं।

 

 

Home / Miscellenous India / राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर, 14 दिन में हुई 96 लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो