5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: फिर चर्चा में लालू के लाल तेज प्रताप, कुंभ में डुबो देंगे एनडीए में शामिल नेताओं को

तेज प्रताप ने कहा कि वह हर जगह जाकर भाजपा नीत एनडीए के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।
1 minute read
Google source verification

image

Mohit sharma

Jan 15, 2019

Tej pratap yadav

बिहार: तेज प्रताप के निशाने पर भाजपा, लालू यादव की रिहाई का प्रबंध करने जाएंगे दिल्ली

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व सीएम और राजद नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार तेज प्रताप पत्नी से विवाद या परिवार से अलगाव के लिए नहीं, बल्कि अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, तेज प्रताप ने एक अजब-गजब से बयान देते हुए कहा है कि मैं भी कुंभ नहाने जाऊंगा। उन्होंने कहा कि वह महागठबंधन के सभी नेताओं को भी कुंभ में डुबकी लगवाएंगे और इसके साथ ही एनडीए में शामिल सभी नेताओं को भी वहीं डुबो देंगे। इस दौरान तेज प्रताप ने कहा कि वह हर जगह जाकर भाजपा नीत एनडीए के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।

ट्वीट की तस्वीर

यही नहीं, तेजप्रताप यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से लोजपा नेता रामविलास पासवान पर भी निशाना साधा है। राजद नेता ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि नारी जन्म देती है, ममता देती है और माफ भी कर देती है। लेकिन इतिहास गवान है कि नारी का अपमान करने वाले बड़े-बड़े रावण और दुर्योधन भी नहीं बचे तो इन मौकापरस्त नेताओं की क्या औकात है...? आपको बता दें कि इस तस्वीर में तेज
प्रताप यादव ने अपनी मां राबड़ी देवी को मां दुर्गा के रूप में दिखाया है। इसके साथ तस्वीर में तेज प्रताप खुद उनका वाहन शेर बने हुए हैं।

आप के सांसद संजय सिंह की मांग, सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को न दें लाभ का पद

पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राजद नेता ने कहा कि अगर अगर भाजपा को हराना है तो विपक्षी नेताओं को महागठबंधन के माध्यम से एक मंच पर आना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का महागठबंधन में रहना जरूरी है। यही नहीं राजद नेता ने कहा कि वह खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमों मायावती और पूर्व सीएम अखिलेश यादव से बात करेंगे।