5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘झूठे वादे मत कीजिए’, MPLADS फंड के खर्च पर कंगना रनौत ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Kangana Ranaut Mandi: बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने मंडी में DISHA समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों को MPLADS फंड के धीमे इस्तेमाल और विकास कार्यों में देरी को लेकर फटकार लगाई।
2 min read
Google source verification

शिमला

image

Ashib Khan

Sep 05, 2026

Kangana scolds officials

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अधिकारियों को लगाई फटकार (Photo-IANS)

Kangana Ranaut DISHA Meeting: बीजेपी सांसद कंगना रनौत शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान अधिकारियों के जवाबों से नाराज नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अधिकारियों से विकास कार्यों और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के फंड के खर्च का हिसाब मांगती नजर आ रही है। 

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बैठक के दौरान सांसद कंगना रनौत ने अपनी मंडी लोकसभा सीट में विकास कार्यों और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत जारी धनराशि के धीमे इस्तेमाल को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। 

उन्होंने दावा किया कि उनके सांसद निधि में करीब 11 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं, लेकिन अब तक केवल लगभग 50 लाख रुपये ही खर्च किए गए हैं।

इस दौरान सांसद कंगना ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें हर DISHA समिति की बैठक में आश्वासन दिया जाता है कि फंड के इस्तेमाल में कोई दिक्कत नहीं है और करीब 90 फीसदी राशि खर्च हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों द्वारा बताए गए आंकड़े वास्तविक खर्च से मेल नहीं खाते।

‘झूठे वादे मत कीजिए’

बैठक के दौरान बीजेपी सांसद कंगना रनौत अधिकारियों से नाराजगी जताती हुई भी नजर आई। उन्होंने कहा कि उन्हें बार-बार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीन पर विकास कार्य उसी गति से नहीं हो रहे। उन्होंने अधिकारियों से खर्च की विस्तृत परफॉर्मेंस रिपोर्ट मांगी और लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारियों (BDO) से भी फंड के इस्तेमाल में देरी को लेकर सवाल किए और पूछा कि जब पैसा उपलब्ध है तो विकास कार्यों में तेजी क्यों नहीं आ रही है।

फंड के दुरुपयोग का भी लगाया आरोप

कंगना रनौत ने बैठक के दौरान कुछ एजेंसियों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि MPLADS फंड की 30 से 40 फीसदी राशि कथित तौर पर फर्जी लाभार्थियों तक पहुंचाई गई और अधिकारियों के लिए उस रकम की वसूली करना भी मुश्किल हो रहा है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

‘राष्ट्रीय मीडिया में मेरा मजाक उड़ाया जा रहा है’

कंगना ने अपने सांसद के रूप में प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय मीडिया में हो रही आलोचना का भी जिक्र किया। उन्होंने अधिकारियों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सांसद के तौर पर काम न करने के लिए निशाना बनाया जा रहा है, जबकि अधिकारियों का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में है।

उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि अधिकारी तो मुझसे भी बेहतर एक्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में लंबित विकास कार्यों को लेकर लोग रोजाना सोशल मीडिया पर रील बना रहे हैं, जबकि अधिकारी अपने कार्यालयों में बैठकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

कंगना ने अधिकारियों को मंडी संसदीय क्षेत्र में लंबित विकास परियोजनाओं को जल्द पूरा करने और उपलब्ध MPLADS फंड का उचित एवं समयबद्ध इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति और खर्च की स्थिति को लेकर स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग