दरअसल, सुरक्षा एजेंसियों ने यह कदम 25 नवंबर को प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर हुई सुरक्षा चूक के बाद उठाया है। इसके अन्तर्गत प्रियंका गांधी की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है।
मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला, लोकसभा में समाप्त होगी एंग्लो इंडियन समुदाय के लिए इसके साथ ही SPG से CRPF की जेड प्लस सुरक्षा पाए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह और मनमोहन सिंह की पत्नी के यहां भी नए एसओपी के आधार पर सुरक्षा के कदम उठाए गए हैं।
3 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड 25 नवंबर को एसपीजी बिल पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि प्रियंका गांधी की सुरक्षा की चूक में जिम्मेदार तीन सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सदन में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रियंका वाड्रा के घर एक घटना हुई । प्रियंका गांधी के घर जो सुरक्षा है उसमें राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा सुरक्षा जांच के बिना अंदर आते हैं।
बाइचुंग भूटिया ने नागरिकता संशोधन बिल को बताया खतरनाक, कहा- सिक्किम के चूक महज एक इत्तेफाक है अमित शाह ने सदन को बताया कि सुरक्षाकर्मियों के पास एक सूचना आई कि राहुल गांधी एक काली सफारी गाड़ी में आने वाले हैं। ठीक उसी समय एक काली सफारी गाड़ी आई और उसमें कांग्रेस कमेटी खरखौदा मेरठ की नेता शारदा त्यागी थीं। चूंकि समय भी वही था, इसलिए वह बिना सिक्योरिटी जांच के अंदर चली गईं। समय वही था और गाड़ी भी काली थी तो सिक्योरिटी एजेंसियों ने उन्हें जाने दिया। यह महज एक इत्तेफाक था।