scriptपहले फैजाबाद अब अहमदाबाद की बारी, ये होगा इस शहर का नया नाम | ahmedabad city name changed soon | Patrika News
विविध भारत

पहले फैजाबाद अब अहमदाबाद की बारी, ये होगा इस शहर का नया नाम

फैजाबाद के बाद अब अहमदाबाद शहर का नाम बदल सकता है।

Nov 07, 2018 / 02:45 pm

Kaushlendra Pathak

Ahmedabad

पहले फैजाबाद अब अहमदाबाद की बारी, ये होगा इस शहर का नया नाम!

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को फैजाबाज का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया है। पिछले कुछ समय से यूपी में कई जिलों और शहरों के नाम बदले गए हैं। वहीं, अब इस बदलाव का दौरा गुजरात तक पहुंच गया है। गुजरात सरकार ने कहा है कि लोगों का समर्थन मिले तो वह अहमदाबाद शहर का नाम बदलने को तैयार हैं। इसके लिए नाम भी सोच लिया गया है।
कर्णावती नाम करने की तैयारी

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार अहमदाबाद का नाम बदलने के लिए विचार कर है। उनके मुताबिक, लोगों की मांग है कि अहमदाबाद का नाम कर्णावती किया जाना चाहिए। कानूनी बाधाओं को पार करने में अगर हमें आवश्यक समर्थन मिलता है तो हम महानगर का नाम बदलने के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस बदलाव के लिए सरकार भी पूरी तरह से तैयार है। बस लोगों का इंतजार है।
यह है अहमदाबाद का इतिहास

यहां आपको बता दें कि अहमदाबाद के आसपास का इलाका 11वीं सदी में बसना शुरू हुआ। उस समय इसे अशवाल कहा जाता था। चालुक्‍य शासक कर्ण ने अशवाल के भील शासक को युद्ध में हराकर साबरमती नदी के किनारे कर्णावती शहर को बसाया था। सुल्‍तान अहमद शाह ने 1411 ईस्‍वी में कर्णावती के पास एक नए शहर की नींव रखी और इसका नाम अहमदाबाद रखा। अहमद शाह ने यहां के चार संतों के नाम पर इस नए शहर का नाम अहमदाबाद रखा था।
गौरतलब है कि इससे पहले यूपी में इलाहाबाद, मुगलसराय शहर का भी नाम बदला गया है। हालांकि, इस पर जमकर राजनीति भी हुई है। विपक्ष सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना भी साधे। बहरहाल, देखना यह है कि क्या अहमदाबाद का भी नाम जल्द बदलेगा या फिर यह भी एक सिसायी रूप धारण करता है।

Home / Miscellenous India / पहले फैजाबाद अब अहमदाबाद की बारी, ये होगा इस शहर का नया नाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो