script6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, आनंदीबेन बनीं उत्तर प्रदेश की नई गवर्नर | Anandiben Patel appointed as UP Governor and Lal Ji Tandon for MP | Patrika News
विविध भारत

6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, आनंदीबेन बनीं उत्तर प्रदेश की नई गवर्नर

शनिवार को Anandiben Patel appointed as UP Governor
Lal Ji Tandon को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया
कुल 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

Jul 20, 2019 / 05:09 pm

Shivani Singh

Anandiben Patel

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कुल 6 राज्यों को शनिवार को नए राज्यपाल ( governor ) मिले। राष्‍ट्रपति के प्रेस सेक्रेटरी अशोक मलिक की ओर से नए राज्यपालों की नियुक्ति के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रेस सेक्रेटरी के मुताबिक आनंदीबेन पटेल को उत्‍तर प्रदेश का नया राज्‍यपाल ( Anandiben Patel appointed as UP Governor ) नियुक्‍त किया गया है।

वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। टंडन इससे पहले बिहार के गवर्नर थे।

यह भी पढ़ें

कलराज मिश्र को हिमाचल और आचार्य देवव्रत को बनाया गया गुजरात का राज्यपाल

https://twitter.com/ANI/status/1152483819800485893?ref_src=twsrc%5Etfw

नए राज्यपालों की लिस्ट

क्रम संख्या राज्यपाल राज्य
1.लालजी टंडनमध्यप्रदेश
2.आनंदीबेन पटेलउत्तर प्रदेश
3.जगदीप धनखड़पश्चिम बंगाल
4.रमेश बैसत्रिपुरा
5.आर.एन. रविनागालैंड
6.फागु चौहानबिहार
kovind

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़, हिमाचल और गुजरात के नए राज्यपालों के नामों पर मंजूदी दी थी।

विश्व भूषण हरिचंदन को आंध्र प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया था। वहीं, अनुसुइया उइके को छ्त्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें

विश्व भूषण हरिचंदन बनाए गए आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति कोविंद ने दी मंजूरी

kalraj mishra

इसके अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ( Kalraj Mishra ) को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

हिमाचल के मौजूदा राज्यपाल आचार्य देवव्रत ( Acharya DevVrat ) को गुजरात का राज्यपाल बनाया गया है।

कौन हैं आनंदीबेन पटेल

आनंदीबेन पटेल का जन्म 21 नवंबर 1941 में गुजरात के मेहसाणा जिले के विजापुर में हुआ था।
उन्हें गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल है।

आनंदीबेन ( Anandiben Patel appointed as UP Governor )को गुजरात की राजनीति में ‘लौह महिला’ के रूप में जाना जाता है।

वह 1987 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी थीं। साल 1998 से गुजरात की विधायक रहीं।
वर्ष-2014 में 100 प्रभावशाली भारतीयों में उन्हें शामिल किया गया।

वह गुजरात सरकार में सड़क और भवन निर्माण, राजस्व, शहरी विकास और शहरी आवास, आपदा प्रबंधन और वित्त आदि महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व निभा चुकी हैं।
बीते साल जनवरी में उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। अब उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बता दें कि राजनीति में आने से पहले वह एक अध्यापिका थीं।
कुशल अध्यापन के लिए आनंदी बेन पटेल राज्यपाल और राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित भी हो चुकी हैं।

1987 में उन्हें ‘वीरता पुरस्कार’ से भी नवाजा जा चुका है।

यह पुरस्कार उन्हें नर्मदा नदी में डूबती हुई एक लड़की को बचाने के लिए मिला था।

Home / Miscellenous India / 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल, आनंदीबेन बनीं उत्तर प्रदेश की नई गवर्नर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो