26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क सुरक्षा को लेकर ईश्वर की शरण में ट्रैफिक विभाग, ‘भगवान गणेश’ ने बताए हेल्मेट के फायदे

यातायात नियमों के प्रति लोगों का अडियल रवैया देख राजाजी ट्रैफिक पुलिस ने 'भगवान गणेश' की वेश भूषा में एक व्यक्ति को शहर की सड़कों पर उतारा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 31 Jul 2018, 10:14 AM IST

news

सड़क सुरक्षा को लेकर ईश्वर की शरण में ट्रैफिक विभाग, 'भगवान गणेश' ने बताए हेल्मेट की फायदे

बेंगलुरु। कानून की सख्ती के बाद भी दो पहिया चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यही कारण है कि लोगों पर कानून और नियम-कायदों का असर न होते देख 'भगवान गणेश' को खुद ही यातायात नियमों की कमान संभालनी पड़ी! दरअसल, दो पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने और हेल्मेट के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अब 'भगवान गणेश' को लगाया है।

केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर का बयान, मॉब लिंचिंग के दोषियों को अब सजा-ए-मौत!

मुजफ्फरपुर दुष्कर्म कांड में सीबीआई ने शेल्टर होम कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किया केस

सड़क सुरक्षा अभियान चला रही ट्रैफिक पुलिस

दरअसल, बेंगलुरु की राजाजी ट्रैफिक पुलिस सड़क सुरक्षा अभियान चला रही है। इस दौरान एक शख्स 'भगवान गणेश' का वेश धर लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने का काम कर रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले राजाजी ट्रैफिक पुलिस ने यमराज के साथ यह अभियान चलाया था। दरअसल, यातायात नियमों के प्रति लोगों का अडियल रवैया देख राजाजी ट्रैफिक पुलिस ने 'भगवान गणेश' की वेश भूषा में एक व्यक्ति को शहर की सड़कों पर उतारा।

दिल्ली: यमुना ने किया खतरे के निशान को पार, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने काम शुरू

हेल्मेट के इस्तेमाल का वायदा

यह व्यक्ति विभाग की ओर दो पहिया वाहनों को हेल्मेट के फायदों और सड़क सुरक्षा के विषय में जानकारी दे रहा है। यही नहीं इस दौरान लोगों को फूल देकर उनसे हेल्मेट के इस्तेमाल का वायदा भी लिया जा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब ट्रैफिक पुलिस ने लोगों में जागरुकता लाने के लिए भगवान का सहारा लिया हो। इससे पहले उलसूर गेट ट्रैफिक पुलिस 'यमराज' के साथ मिलकर जन- जागरुक अभियान चलाया था। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के अडिशनल कमिश्नर आर. हितेन्द्र के अनुसार यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर जब पुलिस कार्रवाई करती है या फिर जुर्माना वसूलती है तो लोग इसका विरोध करते हैं। इसलिए लोगों को ट्रैफिक्स रूल समझाने के लिए यह तरीका निकाला गया है।