2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Assembly Election: मतगणना मंगलवार को, सभी केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर 3 चरणों में संपन्न चुनाव की मतगणना मंगलवार को चुनाव आयोग की ओर से सभी मतगणनास्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 9 Nov 2020, 9:18 PM IST

Bihar Assembly Election: मतगणना मंगलवार को, सभी केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

Bihar Assembly Election: मतगणना मंगलवार को, सभी केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा ( bihar assembly election ) की 243 सीटों पर तीन चरणों में संपन्न चुनाव की मतगणना ( Counting of votes ) मंगलवार को होगी। मतगणना से पहले एक ओर जहां विभिन्न राजनीतिक दलों से अपना भाग्य आजमा रहे उम्मीदवारों के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं, वहीं चुनाव आयोग ( Election commission ) ने भी मतगणना को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव आयोग की ओर से सभी मतगणनास्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। राज्य में मतगणना के लिए 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां मंगलवार को मतों की गिनती की जाएगी।

Bihar: Exit Poll में Nitish Kumar की विदाई तय, Tejashwi yadav रचने जा रहे इतिहास

तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान

बिहार में तीन चरणों 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान का कार्य किया गया था। 10 नवंबर को सभी चरणों में हुए मतदान को लेकर मतों की गिनती होगी, जिसके बाद यह तय हो जाएगा कि अगले पांच सालों तक बिहार की सत्ता किसके पास होगी। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पूर्वी चंपारण, सीवान, बेगूसराय और गया में तीन-तीन नालंदा, बांका, पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सहरसा में दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 55 मतगणना केंद्रों में 414 हॉल बनाए गए हैं।

भारतीय मूल की Kamala Harris ने रचा इतिहास, अमरीका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति बनीं

पासधारी को ही केंद्र में जाने की अनुमति होगी

इन सभी केंद्रों पर 8 बजे से मतगणना का काम प्रारंभ होगा, संभावना है कि नौ बजे तक पहला रूझान सामने आ पाएगा। पहला परिणाम दिन के तीन बजे तक आने की संभावना है। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने कहा कि चुनाव आयोग ने स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा स्थापित की है। सुरक्षा के लिहाज से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल फिर बिहार सैन्य पुलिस और फिर जिला पुलिस को तैनात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों की सीसीटीवी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रों की बैरिकेडिंग की गई है, पासधारी को ही केंद्र में जाने की अनुमति होगी।

इधर, पटना जिले में मतगणना केंद्र ए एन कॉलेज परिसर में बनाया गया है, जहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।