scriptचालान पर BJP नेता का अजीब बयान, बोले- अच्छी सड़कों के कारण होती हैं दुर्घटनाएं | BJP leader- accidents happen due to good roads | Patrika News
विविध भारत

चालान पर BJP नेता का अजीब बयान, बोले- अच्छी सड़कों के कारण होती हैं दुर्घटनाएं

बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर भाजपा नेता का बयान
बोले सही सड़कों की वजह से होती हैं दुर्घटनाएं
नए मोटर व्हीकल एक्ट का भी नहीं किया समर्थन

Sep 12, 2019 / 10:49 am

Navyavesh Navrahi

govind_1.jpg
बढ़ रहे सड़क हादसों पर भाजपा नेता का अजीब बयान सामने आया है। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि सुरक्षित सड़कों की वजह से सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री गोविंद एम करजोल ने कहा है कि- खराब सड़कें दुर्घटनाओं का कारण नहीं बनती हैं, बल्कि सही और सुरक्षित सड़कों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।
INX मीडिया मामले में चिदंबरम ने दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की

बता दें, भाजपा नेता का ऐसा बयान तब सामने आया है, जब देश में ट्रैफिस संबंधी नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हो रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने तर्क देते हुए कहा कि सड़के सही होने के कारण लोग 120-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं। ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज रफ्तार के कारण ही होती हैं। ये दुर्घटनाएं होती भी हाईवे पर ही हैं।
कश्मीर में हाई अलर्ट: अर्मी कैंप में ट्रेनिंग लेने के बाद अल-बद्र के 45 आतंकी घाटी में घुसने की फिराक में

इसके साथ ही उन्होंने नए मोटर व्हीकल एक्ट का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि वे नए मोटर व्हीकल एक्ट में बढ़ाई गई जुर्माना राशि का समर्थन नहीं करते हैं। राज्य मंत्रिमंडल जुर्माना राशि पर चर्चा करेगा।

Home / Miscellenous India / चालान पर BJP नेता का अजीब बयान, बोले- अच्छी सड़कों के कारण होती हैं दुर्घटनाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो