7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कनाडा की चेतावनीः खतरनाक चालों से दूसरे देशों में दखल दे रहा चीन

रिपोर्ट में न्यूजीलैंड का उदाहरण देकर चीन की खतरनाक चालों के बारे में विस्तार से समझाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 12 Jun 2018, 10:04 PM IST

Xi

कनाडा की चेतावनीः खतरनाक चालों से दूसरे देशों में दखल दे रहा चीन

नई दिल्ली। सीमा विस्तार के आदी चीन को लेकर कनाडा ने एक बड़ा दावा किया है। कनाडा की सिक्योरिटी इंटेलीजेंस सर्विसेस (CSIS) का कहना है कि चीन अपने आर्थिक संबंधों और ताकत का इस्तेमाल कर दूसरे देशों के सियासी मामलों और लोकतांत्रिक व्यवस्था में दखल दे रहा है। इस रिपोर्ट में न्यूजीलैंड का उदाहरण भी दिया गया है और समझाया है कि कैसे यह देश चीन का निशाना बन रहा है। अखबार में लिखे लेख में चीन की खतरनाक चालों पर विस्तार से समझाया गया है।

कश्मीर में सीजफायरः केंद्र सरकार को सेना की बड़ी चेतावनी, बताईं मुसीबतें

भारत भी उठाता रहा है चीन पर सवाल

गौरतलब है कि भारत भी चीन पर लगातार अपनी संप्रभुता पर हमले का आरोप लगाता रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संप्रभुता के ही सवाल पर चीन की साढ़े आठ लाख करोड़ की वन बेल्ट वन रोड योजना का विरोध किया था। इस योजना को करीब 80 देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का समर्थन है। समर्थन देने वालों में रूस जैसी बड़ी ताकत भी शामिल है। चीन की इस योजना से जुड़ा 'चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा' भारत के कश्मीर से गुजरता है।

अटल ने हंसते हुए दी थी मीडिया को नसीहत, 'जितना बीमार हूं उतना ही लिखो'

...ऐसे दखल बढ़ा रहा है चीन

एक कनाडाई अखबार में प्रकाशित लेख के मुताबिक, 'न्यूजीलैंड में चीन का सियासी हस्तक्षेप गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। चीन ऐसी रणनीतिक जानकारियों और संसाधनों तक पहुंच बनाना चाहता है जिससे न्यूजीलैंड के सियासी तंत्र की अखंडता, संप्रभुता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और धर्म के अधिकार पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।' जिनपिंग के कार्यकाल पर भी टिप्पणी करते हुए लेख में टूरिस्ट गाइड को विदेश नीति के एजेंट के रूप में इस्तेमाल करने की बात भी सामने आई है।

आधार से लिंक होगा ड्राइविंग लाइसेंस, गडकरी से मंथन के बाद रविशंकर ने बताए फायदे