31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधार से लिंक होगा ड्राइविंग लाइसेंस, गडकरी से मंथन के बाद रविशंकर ने बताए फायदे

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बीच इस संबंध में मंथन भी हुआ है। रविशंकर प्रसाद ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 12 Jun 2018, 9:18 PM IST

Ravishankar

Ravishankar Prasad

नई दिल्ली। आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को लिंक करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से लगे झटके के बाद अब केंद्र सरकार एक और कदम उठाने जा रही है। आधार की कानूनी वैधताओं पर उठे सवालों के बीच अब ड्राइविंग लाइसेंस को भी लिंक करने की तैयारी चल रही है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के बीच इस संबंध में मंथन भी हुआ है। रविशंकर प्रसाद ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

कश्मीर में सीजफायरः केंद्र सरकार को सेना की बड़ी चेतावनी, बताईं मुसीबतें

...ये होंगे फायदे

ड्राइविंग लाइसेंस को आधार के साथ जोड़ने से फर्जी लाइसेंस पर रोक के साथ-साथ कई फायदे होंगे। रविशंकर प्रसाद के मुताबिक,
- सड़क हादसों के बाद भागने वाले दोषियों को पकड़ना आसान हो जाएगा।
- शराब के नशे में गाड़ी चलाकर भागने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।
- कोई भी अपना नाम बदल सकता है लेकिन फिंगरप्रिंट नहीं बदल सकता।
- पुलिस के लिए कार्रवाई करना आसान होगा।

अटल ने हंसते हुए दी थी मीडिया को नसीहत, 'जितना बीमार हूं उतना ही लिखो'

आधार की वैधता को मिली है चुनौती

गौरतलब है कि सरकार लगातार सभी योजनाओं और दस्तावेजों को आधार कार्ड से लिंक करने की कोशिश कर रही है। लेकिन आधार की कानूनी वैधता को चुनौती देने के लिए भी कई याचिकाएं दायर की गई हैं। इन मामलों में सुनवाई जारी है। इससे पहले बैंक खातों, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, बीमा पॉलिसी समेत कई दस्तावेजों को आधार से जोड़ने की पहल की जा चुकी है। हालांकि मोबाइल से आधार लिंकिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि उसके फैसले का गलत मतलब निकाला गया।

वीडियोकॉनः 39 हजार करोड़ कर्ज के लिए पीएम मोदी, सुप्रीम कोर्ट और ब्राजील जिम्मेदार

बांग्लादेशः भयंकर बाढ़-भूस्खलन से 14 की मौत, नौ हजार रोहिंग्या मुस्लिम प्रभावित