विविध भारत

चंद्रयान-2: पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, इस ऐतिहासिक पल की शेयर करें फोटो, मैं करूंगा री-ट्वीट

Chandrayaan-2 PM Modi ने देशवासियों से की अपील
इस ऐतिहासिक पल के बनें गवाह, सोशल मीडिया पर शेयर करें अपनी फोटो
दुनिया देखेगी हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा

Sep 06, 2019 / 03:46 pm

धीरज शर्मा

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के चांद पर कदम रखने से पहले बेंगलूरु के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ( ISRO ) में वैज्ञानिक अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। चंद्रयान की लैंडिंग से पहले जहां देश भर के लोगों के उत्साह और चांद को पास से देखने की उत्सुकता है, वहीं इसरो में मौजूद लोगों के मन में फिक्र और उत्सुकता भी बनी हुई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिये देशवासियों से इस अद्भुत पल के गवाह बनने की अपील की है। पीएम मोदी के साथ ही इसरो के चेयरमैन सिवन ने भी चंद्रयान-2 को लेकर बड़ा बयान दिया है।
चंद्रयान-2 की लैंडिंग से पहले अंतरिक्ष में बदला नजारा, वेैज्ञानिकों के लिए बड़ी मुश्किल

https://twitter.com/narendramodi/status/1169878791360925697?ref_src=twsrc%5Etfw
चंद्रयान की लैंडिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देश की 130 करोड़ जनता से इस ऐतिहासिक पल का गवान बनने की अपील की है। पीएम मोदी ने लिखा है कि चांद के दक्षिण ध्रुप पर कदम रखने के साथ ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन जाएगा।
आपके फोटो को रीट्वीट करेंगे पीएम मोदी
यही नहीं पीएम मोदी ने इस पल का गवाह बनते वक्त अपने फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील की है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा है कि इनमें से कुछ फोटोज को मैं खुद रीट्वीट भी करूंगा।
मौसम विभाग ने जारी कर दिया सबसे बड़ा अलर्ट, अगले कुछ घंटों में होगी मूसलाधार बारिश, स्टॉक कर लें जरूरी चीजें

पीएम मोदी के अलावा चंद्रयान-2 को लेकर पूरा देश उत्सुक है। इस बीच इसरो के चेरयमैन डॉ. सिवन ने कहा है कि चंद्रयान-2 अपने मिशन के काफी करीब पहुंच चुका है।
यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि लैंडर विक्रम और मिशन दोनों सुरक्षित हैं और ठीक से काम कर रहे हैं। जल्द ही हम सब इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।

आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने हाल ही में कहा था कि अंतरिक्ष एजेंसी ने मिशन की सफलता के लिए मानवीय तरीके से जो भी संभव है, वह सब कुछ किया है। शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने भी इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कामयाबी को लेकर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।
करीब एक दशक से पहले चंद्रयान-1 मिशन की कमान संभालने वाले इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने गुरुवार को कहा कि यह यादगार घटनाक्रम बनने जा रहा है और हम सभी इसे लेकर आशान्वित हैं। मुझे विश्वास है कि यह शत प्रतिशत सफल होगा।
दुनिया ने इसलिए बना रखी है नजर
चंद्रयान का लैंडर विक्रम अपने साथ रोवर प्रज्ञान को लेकर सात सितंबर की रात 1.30 बजे से 2.30 बजे के बीच चांद पर उतरेगा। यदि इसमें सफलता मिलती है तो रूस, अमरीका और चीन के बाद भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा और चांद के अबतक अनदेखे दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

Hindi News / Miscellenous India / चंद्रयान-2: पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, इस ऐतिहासिक पल की शेयर करें फोटो, मैं करूंगा री-ट्वीट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.