विविध भारत

महज 100 किमी दूर से चांद पर ऑर्बिटर की नजर, कुछ घंटों में मिल सकती है बड़ी कामयाबी

Chandrayaan2 ISRO को मिली बड़ी कामयाबी
ऑर्बिटर की भेजी तस्वीरों से हो रहे बड़े खुलासे
कुछ घंटों में लैंडर विक्रम को लेकर मिल सकती है खुशखबरी

Oct 05, 2019 / 12:31 pm

धीरज शर्मा

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ( ISRO ) को बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। दरअसल शनिवार से एक बार फिर चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर अपने मिशन में जुट जाएगा। आपको बता दें कि अब तक चांद पर घनी काली रात चल रही थी, लेकिन अब यहां दिन निकलने लगा है। यानी चांद पर उम्मीद की रोशनी लौट रही है।
चांद पर मिल गई बड़ी सफलता, मिली ऐसी चीज कि देखकर झूम उठे लोग

बिग ब्रेकिंगः चंद्रयान 2 को लेकर के सिवन ने अचानक किया बड़ा ऐलान, कहा- अब हमें…

चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर एक बार फिर अपने मिशन में जुटने जा रहा है। चांद पर अब फिर दिन निकलेगा वो भी धरती के 14 दिन के बराबर होगा।
ऐसे में ऑर्बिटर लैंडर विक्रम को संपर्क साधने के लिए जरूरी तस्वीरें इसरो को भेजना शुरू कर देगा।

तेजी से बदल रही है मौसम की चाल, देश के इन राज्यों में बर्फीले तूफान के कारण लुढ़केगा पारा
https://twitter.com/hashtag/ISRO?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले इसरो ने अपने ऑर्बिटर को लेकर बड़ी जानकारी साझा की।

इस जानकारी के तहत इसरो ने बताया कि ऑर्बिटर बिलकुल ठीक हालात में काम कर रहा है।

जो लैंडर विक्रम से संपर्क करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
इस खोज ने कर दिया कमाल, न पड़ेगी चंद्रयान-2 जैसे मिशन की जरूरत और न होगी कोई परेशानी

चंद्रयान-2 के लैंडर और रोवर से चांद की सतह के फिजिकल ऑबजर्वेशन डाटा नहीं मिलने के कारण इसरो ने कहा है कि सोडियम, कैल्शियम, एल्यूमीनियम, सिलिकॉन, टाइटेनियम और लोहे जैसे तत्वों का पता लगाने के लिए ऑर्बिटर को जैसे काम करना चाहिए, वो वैसे ही काम कर रहा है।
ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरा चांद का चक्कर लगाते हुए पृथ्वी पर इसरो को बेहतर तस्वीरें भेजता रहता है। आपको बता दें कि यह पैंक्रोमैटिक बैंड (450-800 एनएम) पर संचालित होता है।

ऑर्बिटर के पास है ये काम
22 जुलाई को लॉन्च किए गए चंद्रयान-2 में लैंडर और रोवर को चांद पर उतरना था जबकि ऑर्बिटर के हिस्से में चांद की परिक्रमा कर जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी थी। 7 सितंबर को लैंडर चांद की सतह को छूने से ठीक पहले करीब 2.1 किमी ऊपर इसरो के रेडार से गायब हो गया और अब तक उससे संपर्क स्थापित नहीं हो सका है।
10-555_072219121105.jpg
चंद्रयान-2 इसरो के पास है ये खास तकनीक, अपने पैरों पर खुद ही खड़ा हो जाएगा लैंडर विक्रम, कुछ घंटों में आएगी ये खबर

0.3 मीटर तक तस्वीर आएंगी सामने
हालांकि ऑर्बिटर इस समय चांद की सतह से करीब 100 किमी के ऊपर से परिक्रमा कर रहा है। इसमें एक हाई-रेजॉलूशन कैमरा है जो चांद की सतह पर 0.3 मीटर तक की तस्वीर ले सकता है। ऑर्बिटर से चंद्रयान-1 की तुलना में शानदार परिणाम मिल रहे हैं।

Hindi News / Miscellenous India / महज 100 किमी दूर से चांद पर ऑर्बिटर की नजर, कुछ घंटों में मिल सकती है बड़ी कामयाबी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.