विविध भारत

महाबलीपुरम से रवाना हुए जिनपिंग, दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे नेपाल

शी जिनपिंग PM मोदी के साथ शिखर बैठक के बाद महाबलीपुरम से रवाना हो गए
दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को शुरू हुई वार्ता छह घंटे से अधिक समय तक चली

नई दिल्लीOct 12, 2019 / 06:22 pm

Mohit sharma

नई दिल्ली। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल महाबलीपुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दूसरे दो दिवसीय अनौपचारिक शिखर बैठक के बाद शनिवार को महाबलीपुरम से रवाना हो गए।

दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को शुरू हुई वार्ता छह घंटे से अधिक समय तक चली। दोनों देशों ने शनिवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भी हिस्सा लिया।

चंद्रयान-2: धरती पर समृद्धि का द्वार खोल सकता है इसरो का यह मिशन, रच जाएगा इतिहास

https://twitter.com/hashtag/TamilNadu?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

चंद्रयान-2: चांद पर हीलियम-3 को तलाशने गया था लैंडर विक्रम, पूरी दुनिया की ऊर्जा जरूरत हो सकती है पूरी

शी अब नेपाल के दो दिवसीय दौरे के लिए काठमांडू जाएंगे। मोदी ने महाबलीपुरम में चीनी दल को अलविदा कहा। इससे पहले बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाबलीपुरम, तमिलनाडु में अपने दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त विकास और समृद्धि हासिल करने के लिए सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की है।

ISRO को चांद पर महत्वपूर्ण तत्व होने की मिली जानकारी, चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने साझा किया डाटा

https://twitter.com/ANI/status/1182921545582120960?ref_src=twsrc%5Etfw
चंद्रयान-2: चांद पर निकला दिन, सूरज की रोशनी लैंडर विक्रम में डालेगी नई जान!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपने दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि उनके बीच हुई यह वार्ता भारत-चीन सहयोग को एक नई दिशा देगी।

Home / Miscellenous India / महाबलीपुरम से रवाना हुए जिनपिंग, दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे नेपाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.