scriptचीन हमसे बहुत ज्यादा ताकतवर है, उससे लड़ाई से बचना चाहिए- असम राज्यपाल | China is much more powerful than us, we should avoid to fight with her - Assam Governor | Patrika News
विविध भारत

चीन हमसे बहुत ज्यादा ताकतवर है, उससे लड़ाई से बचना चाहिए- असम राज्यपाल

असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा है कि भारत को चीन के साथ युद्ध से बचना चाहिए क्योंकि चीन हमसे ताकत में बहुत ही आगे है।

Jun 30, 2017 / 07:30 pm

ghanendra singh

asam

asam

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा विवाद पर असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने चीन के पक्ष में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि भारत को चीन के साथ युद्ध से बचना चाहिए क्योंकि चीन हमसे ताकत में बहुत ही आगे है। भारत-चीन दो साल आगे-पीछे ही आजाद हुए थे लेकिन मौजूदा परिस्थिति ये है कि हम चीन से डरते हैं। असम के राज्यपाल बनवारी लाल के मुताबिक अगर भारत में भ्रष्टाचार नहीं होता तो भारत भी चीन के मुकाबले में खड़ा होता। भ्रष्टाचार के राक्षस ने भारत को बर्बाद किया है।



यह भी पढ़ें: भारत-चीन सीमा विवाद: 2017 का भारत 1962 के हिंदुस्तान से बिल्कुल अलग – अरूण जेटली
सीमा पर बना हुआ है भारत-चीन के बीच तनाव
दो हफ्ते पहले चीनी सैनिकों ने सिक्किम में भारतीय सेना के दो बंकरों में तोड़ फोड़ की थी। जिसके बाद से ही वहां पर माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है। दोनों देशों ने सीमा पर तनाव को देखते हुए विवादित इलाके में तीन-तीन हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी है। वहीं चीन के भारत को धमकी देते हुए कहा था कि भारत को सीमा पर तनाव बढ़ाने से पहले 1962 के युद्ध का परिणाम याद कर लेना चाहिेए। वहीं चीन की धमकी का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि 2017 में भारत 1962 के भारत से बिल्कुल अलग है।

Home / Miscellenous India / चीन हमसे बहुत ज्यादा ताकतवर है, उससे लड़ाई से बचना चाहिए- असम राज्यपाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो