scriptकेजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमला, केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई बढ़ी | Cm kejriwal hit on modi government over inflation hike | Patrika News
विविध भारत

केजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमला, केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई बढ़ी

भाजपा की केंद्र सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, यह केंद्र सरकार की गलत नीतियां हैं जिसकी वजह से महंगाई बढ़ी है।

नई दिल्लीAug 30, 2018 / 04:46 pm

Prashant Jha

kejriwal

केजरीवाल ने कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर हमला बोला

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मोदी सरकार पर बढ़ती महंगाई और जरूरी सामानों की कीमतों में इजाफा को लेकर हमला बोला। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने ट्वीट किया, “महंगाई ने आम आदमी का जीवन बहुत मुश्किल बना दिया है। भाजपा की केंद्र सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, “यह केंद्र सरकार की गलत नीतियां हैं जिसकी वजह से महंगाई बढ़ी है। भाजपा को लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाना चाहिए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ रखी है। लोग जरूरी सामान लेने के लिए भी दस बार सोचते हैं। लेकिन सरकार महंगाई लगातार बढ़ाती जा रही है।
भाजपा का खेल खत्म

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 20 अगस्त को भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा है कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खेल खत्म हो चुका है। जनता भाजपा से नाराज हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने यह भी कहा कि लोगों को पता है कि वह भाजपा ही है, जिसने दिल्ली सरकार के कामकाज में रोड़े अटकाने का काम किया है। अब लोकसभा चुनाव में यहां की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
भाजपा के सांसदों से खासी नाराज जनता

दरअसल, सीएम अरंविद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि जनता भाजपा के सांसदों से खासी नाराज है। जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत खुश हैं। वहीं, जनता भाजपा से इस बात पर भी बहुत नाराज है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए। 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है। केंद्र सरकार ने जनता से किए एक भी वादे पूरे नहीं किए । जनता इससे नाराज ही नहीं गुस्से में है। अब वक्त आ गया है कि जनता सरकार को सबक सिखाएगी।

Home / Miscellenous India / केजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमला, केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई बढ़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो