scriptदिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की आशंका, 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान | Cold rise in North India Including Delhi | Patrika News
विविध भारत

दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की आशंका, 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

Highlights

आईएमडी विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले दो-तीन दिनों में तापमान गिर सकता है।
रात के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

नई दिल्लीDec 15, 2020 / 12:37 am

Mohit Saxena

cold in delhi
नई दिल्ली। देश में बीती रात अचानक मौसम ने करवट ली। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। अगले 24 घंटों तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।
केंद्र ने बनाया नया नियम- तीन माह अनाज नहीं लेने पर रद्द होगा राशन कार्ड

इसका असर उत्तर भारत के मैदानी शहरों में रहने वाले लोगों पर होगा। उन्हें अगले दो-तीन दिन कड़ाकें की ठंड़ झेलनी पड़ सकती है। इसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।
आईएमडी विभाग ने सोमवार को कहा कि उत्तर भारत के अगले दो-तीन दिनों में रात के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट देखने को मिल सकती है।

3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा तापमान
भारत के मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में ठंड के दिनों की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अगले चार दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

Home / Miscellenous India / दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की आशंका, 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो