scriptCorona Case: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, मुंबई में 24 घंटे में 1,100 नए मामले | Corona havoc in Maharashtra, 11 hundred new cases | Patrika News
विविध भारत

Corona Case: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, मुंबई में 24 घंटे में 1,100 नए मामले

Highlights

24 घंटे में महानगर में 1167 मामले सामने आए हैं।
पूरे महाराष्ट्र में 8,807 मामले सामने आए हैं।

नई दिल्लीFeb 24, 2021 / 11:51 pm

Mohit Saxena

Coronavirus in Mumbai
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में महानगर में 1167 मामले सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने ये जानकारी दी है। पूरे महाराष्ट्र में 8,807 मामले सामने आए हैं। चिंता की बात है कि राज्य और मुंबई में बीते दो दिनों से नए मामलों की संख्या में कमी आई थी। मुंबई में मंगलवार को 643 तो पूरे राज्य में 6218 मामले सामने आए थे।
पीएम मोदी बोले- व्यवसाय करना सरकार का काम नहीं है, इससे अर्थव्यवस्था को होता है नुकसान

महाराष्ट्र के कई जिलों में राज्य सरकार के बढ़ते मामलों के तहत लॉकडाउन की घोषणा भी कर दी है। राज्य सरकार में मंत्री नितिन राउत ने सोमवार को कहा था कि नागपुर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण सात मार्च तक जिले में सख्त पाबंदी लगाई जा रही है।
जिले के प्रभारी मंत्री राउत ने समीक्षा बैठक के बाद मीडिया को जानकारी दी कि मंगलवार से सात मार्च तक जिले के सभी सकूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे जबकि प्रमुख बाजार इस अवधि में शनिवार एवं रविवार को नहीं खुलेंगे। उन्होंने बताया कि बारातघरों को 25 फरवरी से सात मार्च तक उपयोग में नहीं लाया जाएगा। राजनीतिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं होगी।

Home / Miscellenous India / Corona Case: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, मुंबई में 24 घंटे में 1,100 नए मामले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो