scriptहवाई यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रायल ने जारी की एडवाइजरी, इन शर्तों को मानना होगा जरूरी | Coronavirus Health Ministry issued advisory for air travel | Patrika News
विविध भारत

हवाई यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रायल ने जारी की एडवाइजरी, इन शर्तों को मानना होगा जरूरी

– हवाई यात्रा ( Air Travel ) के लिए सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप ( Arogya Setu App ) को किया अनिवार्य
– यात्रियों को एक-दूसरे से कम से कम 1 मीटर की दूरी रखनी होगी

May 15, 2020 / 07:17 pm

Kapil Tiwari

igi airport terminal 3

हवाई यात्रा के लिए आरोग्य सेतु ऐप किया गया अनिवार्य

नई दिल्ली। हवाई यात्रा के दोबारा शुरू होने से पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर, इस एडवाइजरी में सफाई और फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसे खास प्रोटोकॉल का जिक्र है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह एडवाइजरी जारी की थी।

बैठक के बाद हुआ फैसला

इसके पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन और सिविल एविएशन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक बैठक की थी। इस दौरान इन तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने यात्रियों के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल जारी किया।

एडवाइजरी में सफाई को लेकर निम्न जरूरी बातें कही गई-

– यात्रा के दौरान यात्रियों को हाथ साफ रखने पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके लिए एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य है।

– खांसते या छींकते वक्त यात्रियों को टिश्यू या रुमाल से नाक ढकना जरूरी है।

– साथ ही, री-यूजेबल मास्क से अपना मुंह ढककर यात्रा करना होगा।

मंत्रालय ने डिस्टेंसिंग को लेकर भी एडवाइजरी में कई बिंदु दिए हैं। यात्रियों को हवाई यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का खास पालन करना होगा। एडवाइजरी में ये नियम हैं-

– यात्रियों को दूसरे यात्री से कम से कम 1 मीटर की दूरी रखनी होगी।

– यात्रियों को अपने सहयात्री के साथ अपनी निजी वस्तुओं जैसे किताबें या गैजेट आदि शेयर करने पर पाबंदी होगी।

– यात्रा के दौरान, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ होने पर यात्री को तुरंत एयरलाइन क्रू को इसकी जानकारी देनी होगी। इसके बाद उनके बताए निर्देशों का पालन करना होगा।

– यात्रियों को लैंड करने के बाद स्क्रीनिंग के लिए कहा जायेगा। इसके अलावा अन्य और प्रोटोकॉल मानने होंगे।

– यात्रा के लिए आरोग्य सेतु ऐप जरूरी है।

Home / Miscellenous India / हवाई यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रायल ने जारी की एडवाइजरी, इन शर्तों को मानना होगा जरूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो