देश में कोरोना वायरस की ख़बरों के साथ ही मेडिकल स्टोर में मास्क खरीदने वालों की संख्या बढ़ गई है। कोरोना के डर से लोग महंगे से महंगा मास्क खरीदते दिख रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप स्वस्थ हैं तो आपको मास्क पहनने की जरूरत नहीं। लेकिन आप कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की देखभाल कर रहे हैं, तो आपकों मास्क पहनना जरूरी है। इसके अलावा जीन लोगों को बुखार, कफ या सांस में तकलीफ की शिकायत है उन्हें मास्क पहनना जरूरी है।