जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश, असम, मणिपुर और अरुणाचल में कन्फर्म हुए कोरोना के सभी नए मामले इसी संगठन से जुड़े हैं। मध्य प्रदेश में 5, असम में 3, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में 1-1 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। राजस्थान के 13 ताजा मामलों में 3, यूपी के 10 नए पीड़ितों में 2 और महाराष्ट्र के 88 में कम से कम 8 पीड़ितों का तबलीगी जमात से कनेक्शन सामने आया है।