scriptCoronavirus Returns: महाराष्ट्र में 8000 से ज्यादा नए मामलों ने बढ़ाई चिंता | Coronavirus Returns: 8000 fresh COVID-19 cases recorded in Maharashtra raises concern | Patrika News
विविध भारत

Coronavirus Returns: महाराष्ट्र में 8000 से ज्यादा नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 8,333 नए केस आए सामने।
मुंबई में 1,035 मामले दर्ज किए गए जबकि प्रदेश में 48 की हुई मौत।
कई जिलों में लागू की गई सख्ती, सरकार उठा सकती है कई बड़े कदम।

नई दिल्लीFeb 26, 2021 / 10:53 pm

अमित कुमार बाजपेयी

coronavirus_in_america.png

Corona Havoc In America, More Than 90 Thousand People May Died In Next 3 Weeks

मुंबई। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,000 नए मामले सामने आए। यह संख्या इस वक्त देश में सबसे अधिक है। 8,333 नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2,138,154 पहुंच गई। इन ताज़ा मामलों में से मुंबई में शुक्रवार को 1,035 नए केस सामने आए। हालांकि शुक्रवार को बताए गए ताजा मामलों की संख्या में गुरुवार की संख्या से मामूली रूप से कम है, लेकिन राज्य में कोविड-19 ककी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Big News: कोरोना से ठीक हुए आधे से ज्यादा मरीजों के दिल में हुआ नुकसान, देखें चौंकाने वाली रिपोर्ट

इससे पहले गुरुवार को समूचे महाराष्ट्र में 8,702 नए कोविड-19 मामले सामने आए और अकेले मुंबई शहर में 1,145 मामले देखे गए। राज्य में कुल 48 मौतें हुईं. जिनमें तीन मुंबई से हैं। वहीं, महाराष्ट्र के स्कूलों में 229 छात्रों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया।
फरवरी के दूसरे सप्ताह से महाराष्ट्र के अमरावती जैसे जिले रोजाना सामने आने वालों कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि की सूचना दे रहे हैं। कई जिलों में प्रतिबंध लगाए गए हैं जबकि मुंबई में निगरानी मजबूत की गई है। सतारा, नागपुर, पुणे, जालना, लातूर सहित कई जिलों ने प्रतिबंध लगाए हैं। जहां अमरावती में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा हुआ है, यवतमाल में 28 फरवरी तक 10 दिन का लॉकडाउन चल रहा है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zjs7g
महाराष्ट्र के अन्य जिलों में विदर्भ क्षेत्र से संक्रमितों की बढ़ती संख्या को रोकने की कोशिशों के चलते यात्रा प्रतिबंध लगाया है। कई इलाकों में स्कूल, कॉलेज, मंदिर बंद कर दिए गए हैं। पूरे राज्य में 22 फरवरी से राजनीतिक, सांस्कृतिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
एक्सपर्ट्स की चेतावनीः कोरोना वैक्सीन के दो माह बाद तक ना लगाएं शराब को हाथ

लॉकडाउन की अटकलों के बीच महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने स्थानीय मीडिया को बताया कि महाराष्ट्र में कंपलीट, राज्यव्यापी लॉकडाउन नहीं किया जाएगा, लेकिन आम जनता के लिए मुंबई की स्थानीय सेवाओं को बंद करने जैसे अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि पूरे देश में कोरोना वायरस से महाराष्ट्र सर्वाधिक प्रभावित राज्य रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी गुरुवार को देश भर में कोरोना के 16,577 नए मामले सामने आए। जबकि इस दौरान 12,179 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और 120 लोगों की मौत हो गई।
कोरोना से ठीक होने के दो हफ्ते बाद लोगों को अपना शिकार बना रहा यह खतरनाक वायरस, डॉक्टर्स भी हैरान

अगर बात करें देश में अब तक सामने आए कोरोना वायरस के कुल मामलों की तो यह संख्या अब बढ़कर 1,10,63,491 पहुंच गई है, जबकि 1,07,50,680 लोग डिस्चार्ज या ठीक हो चुके हैं। वहीं, इस महामारी ने देश में कुल 1,56,825 लोगों की जान ले ली है। फिलहाल देश में एक्टिव केस की संख्या 1,55,986 बनी हुई है और अब तक 1,34,72,643 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7wx4zo

Home / Miscellenous India / Coronavirus Returns: महाराष्ट्र में 8000 से ज्यादा नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो