आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा 37 लाख के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो इस समयावधि में कोरोना वायरस के 69,921 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि कोरोना महामारी के बीच देश के लिए यह राहतभरी खबर जरूर है, क्यों कि इससे पहले लगातार पांच दिन रोजाना कोरोना के मामले 80,000 के पास सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के 36,91,166 मामले हो चुके हैं, इस आंकड़े के साथ भारत तीसरा सबसे बड़ा कोविड प्रभावित देश है। जबकि बीते एक दिन में 819 नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई।