scriptमुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई ने क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को रोका | Cricketer Krunal Pandya Stopped At Mumbai Airport By DRI | Patrika News
विविध भारत

मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई ने क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को रोका

Highlights

क्रुणाल के पास से अघोषित सोना और कुछ अन्य कीमती चीजें मिली हैं।
ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या आईपीएल 2020 के लिए यूएई में थे।

नई दिल्लीNov 12, 2020 / 09:34 pm

Mohit Saxena

Krunal Pandya

क्रुणाल पांड्या

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने गुरुवार को हवाई अड्डे पर रोक लिया। डीआरआई के सूत्रों के अनुसार क्रुणाल के पास से अघोषित सोना और कुछ अन्य कीमती चीजें मिली हैं। इसको लेकर पूछाताछ की गई।
तेजस्वी बोले- नीतीश को जनता के निर्णय का सम्मान करते हुए अपने पद से हट जाना चाहिए

https://twitter.com/ANI/status/1326883178628308992?ref_src=twsrc%5Etfw
गुरुवार को स्वदेश लौटे हैं

गौरतलब है कि ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या आईपीएल 2020 के लिए यूएई में थे। उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इस दौरान कई अन्य इनाम भी टीम को दिए गए। प्रतियोगिता के खत्म होने के बाद वे गुरुवार को स्वदेश लौटे हैं। मुंबई इंडियंस ने लीग के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी साल और पांचवीं बार खिताब को अपने नाम किया था।

Home / Miscellenous India / मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई ने क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को रोका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो