23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देने पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार का आभार जताया

केजरीवाल ने पत्र लिखकर दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 6 May 2021, 4:41 PM IST

arvind kejriwal

arvind kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखकर आभार प्रकट किया है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा ऑक्सीजन की 730 मीट्रिक टन आपूर्ति को लेकर धन्यवाद कहा है। यह पहली बार है कि केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली को उसके कोटे से अधिक ऑक्सीजन मिल गई है।

Read More: आप नेता राघव चड्डा ने केंद्र से ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए क्रायोजेनिक टैंक्स मांगे, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

केजरीवाल के अनुसार वे दिल्ली के लोगों की तरफ से आपका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने लिख कि आपने कल(बुधवार) 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की। मैं चाहता हूं कि दिल्ली को रोज इतनी ही मात्रा में ऑक्सीजन दी जाए।

कई दिनों से ऑक्सीजन की काफी किल्लत

केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि दिल्ली में कई दिनों से ऑक्सीजन की काफी किल्लत देखने को मिल रही है। दिल्ली की रोजाना खपत 700 टन ऑक्सीजन है। उन्होंने लगातार केंद्र सरकार से प्रार्थना की इतनी ऑक्सीजन हमें दी जाए। कल पहली बार ऐसा हुआ कि दिल्ली को 730 टन ऑक्सीजन दी गई।

Read More: मध्यप्रदेश में 3500 से अधिक जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, कोविड की सेवाएं ठप करने की चेतावनी

दिल से आभार व्यक्त करता हूं

उन्होंने कहा कि वे दिल्ली के लोगों की तरफ से दिल से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि कम से कम इतनी ऑक्सीजन दिल्ली को रोज जरूर दिलाई जाए और इसमें किसी तरह की कोई कटौती न हो। पूरी दिल्ली इसके लिए आपकी आभारी रहेगी।